माननीय वन मंत्री जी ने की वन विभाग की समीक्षा बैठक

Date:

Share post:

आज राकेश पठानिया जी ,माननीय वन ,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री जी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जल भण्डारण योजना की समीक्षा  बैठक का आयोजन किया गया । माननीय वन मंत्री जी ने कहा कि योजना के तहत प्रदेश भर में 300 जल भण्डारण संरचनाओ का निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माणों से भूमि में जल स्तर बढ़ने के साथ साथ जल संरक्षण भी होगा। उनके अनुसार जल भंडारण के निर्माण से वनों में उपस्थित वनस्पति को भी लाभ मिलेगा। तथा नई पौध का बचाव प्रतिशत भी बढ़ेगा, जिससे भू-कटाव को भी रोका जा सकेगा। वन अग्नि रोकथाम में भी जल भंडारण का उपयोग होने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार भी उपलब्ध होगा।

इस योजना के तहत प्रदेश भर में 300 जल भंडारण का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग में चलाए जा रहे विभिन्न बाहय सहायता प्राप्त परियोजनाओं के तहत स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाए एवं अनुभव हेतु विभिन्न स्थानों में भर्मण हेतु भेजा जाए। उन्होंने कहा कि बाहय सहायता प्राप्त परियोजनाओं से पौधशालाओं को उन्नत किया जाए। समीक्षा बैठक में प्रधान  मुख्य अरण्यपाल , अजय वात्सव जी  प्रबंधन निदेशक वन निगम डॉ पवनेश जी , अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल व  मुख्य  परियोजना निदेशक  जाइका    नागेश  गुलेरिया और हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रीय मुख्य अरण्यपाल , अरण्यपाल एवं वन मंडलाधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1455 The Wars of the Roses begins in England with the First Battle of St Albans, marking the start...

Today, 22 May, 2026 : International Day for Biological Diversity

The day highlights the importance of biodiversity, which includes the variety of plants, animals, microorganisms, and entire ecosystems...

हिमाचल प्रशासन की चमक: 5 डीएम बने देश के सर्वश्रेष्ठ

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि राज्य के पांच जिला प्रशासकों ने FAME India Magazine...

शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंच तैयार

हिमाचल एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 24 मई को शिलारू स्थित...