शिमला में पहचान वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा “MANSA – Ek Sankalp” पहल के अंतर्गत कैंसर जागरूकता एवं नशा मुक्ति विषय पर एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एएसपी शिमला, आईपीएस मेहर पंवार ने कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के लिए भी गंभीर समस्या है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।
डॉ. मनीष गुप्ता ने कैंसर के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि समय पर जांच और जागरूक जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने शुरुआती पहचान को उपचार की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर पहचान वूमेन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष बिंदु जोशी ने “MANSA – Ek Sankalp” अभियान के उद्देश्य साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने, संवाद बढ़ाने और सामूहिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया।


