मशोबरा में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती की प्रक्रिया शुरू

Date:

Share post:

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अधिकारी मशोबरा, टुटु इंदु शर्मा ने जानकारी दी कि परियोजना मशोबरा के अंतर्गत आंगनबाड़ी सह कैच केन्द्र शनान वार्ड, सांगटी/संजौली में कैच कार्यकर्ता और कैच सहायिका के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 30 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार उपमण्डलाधिकारी कार्यालय में लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित केंद्र के फीडर एरिया में दर्ज परिवारों के पात्र अभ्यर्थी 27 मार्च 2026 तक या उससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी, मशोबरा (टुटु) कार्यालय, गंगूराम मुसाफिर भवन, पावर हाउस टुटु के समीप में आवेदन जमा कर सकते हैं।

पदों के लिए निर्धारित योग्यताओं के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच (27 मार्च 2026 तक) होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता में कैच कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम 10+2 तथा कैच सहायिका के लिए दसवीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाणपत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार द्वारा जारी अथवा प्रति-हस्ताक्षरित होना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या बाल विकास परियोजना अधिकारी, मशोबरा (टुटु) कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दूरभाष नंबर 9816633536 तथा 0177-2838213 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

IIAS Shimla Concludes Two-Day Radhakrishnan Seminar

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...