मतदान केंद्रों को लेकर राजनीतिक दलों से चर्चा

Date:

Share post:

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और नए केंद्रों के निर्माण को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिमला में मतदाता सुविधा के लिए 6 नए मतदान केंद्र स्थापित करने और 6 मौजूदा मतदान केंद्रों का युक्तिकरण करने का प्रस्ताव रखा गया।

इसके अतिरिक्त, मतदान केंद्र भवनों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 14 मतदान केंद्रों को अन्य भवनों में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के नाम या भवन में बदलाव होने पर मतदाताओं को स्पष्ट जानकारी दी जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति न उत्पन्न हो। मतदाता स्लिप में नया नाम देने के साथ-साथ पुराना नाम भी अंकित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नए मतदान केंद्र प्रस्तावित करते समय पिछले दो लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता भागीदारी का विश्लेषण अवश्य किया जाए और सभी केंद्रों का भौतिक निरीक्षण किया जाए।

बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों – कांग्रेस, भाजपा, सीपीआईएम, बीएसपी आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रस्तुत सभी प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त की। ये प्रस्ताव आगामी स्वीकृति के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे जाएंगे। निर्वाचन आयोग की स्वीकृति के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

ई-टैक्सी के लिए दो आवेदन स्वीकृत

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Backs Major Expansion and Upgrade Drive at AIIMS Bilaspur

The Himachal Pradesh government has committed full support to scale up infrastructure and services at AIIMS Bilaspur, aiming...

विभाजन की त्रासदी, अतीत के सबक और नए भारत का संकल्प: जयराम ठाकुर

भारत विभाजन को मानव इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक करार देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और...

Culture, Grace & Growth: Lok Bhavan’s Historic Teej Debut

History was made at the Durbar Hall of Lok Bhavan as the historic venue opened its doors to...

From Bridges to Silk Rearing: CM’s Mega Push for Ghumarwin

CM Sukhu unveiled a massive infrastructure push for Bilaspur district’s Ghumarwin constituency today at Dadhol, launching 31 development...