मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 पर समीक्षा बैठक आयोजित

Date:

Share post:

मतदाता सूची में  विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 को लेकर वीडियो कॉन्फेसिंग के माध्यम से समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने बताया कि मतदाता सूची में दर्ज आपत्तियों के निपटारे को लेकर,  डुप्लीकेट एपिक के निपटारे, गलत विलोपन के विरूद्ध सुरक्षा, सुपर निगरानी और अंतिम मतदाता सूची 2025 को राजनीतिक दलों के साथ साझा करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि जिला शिमला में फार्म 6 के तहत 6078 आपत्तियां दर्ज की गई । इनमें से 5462 का निपटारा किया जा चुका है, जोकि 89.87 फीसदी है। जबकि फार्म 7 के तहत प्राप्त आपत्तियों की संख्या 4821 है। इनमें से 4210 आपत्तियों को निपटारा किया जा चुका है, जोकि 87.33 फीसदी है।  वहीं फार्म आठ के तहत 3099 आपत्तियां प्राप्त हुई है। इनमें से  2743 आपत्तियों को निष्पादन किया गया, जोकि 88.51 फीसदी है।

उन्होंने कहा कि  डुप्लीकेट एपिक के  68 आपत्तियां दर्ज की गई।  इसमें ठियोग से चार, कसुम्पटी से 25, शिमला शहरी से 30, शिमला ग्रामीण 7, रोहड़ से 2,  जुब्बल कोटखाई,रामपुर, और  चैपाल विधानसभा  से शून्य आपति शामिल है। इन सभी आपत्तियों को निष्पादन कर दिया गया है।

 उन्होंने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने के लिए निर्वाचन विभाग तीव्र गति से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि ई रोल में डिलीशन की सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद की जा रही है। बीएलओ  की रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाणपत्र के बाद ही मतदाता सूची से नाम हटाया जाता है।  इसके अलावा मतदाताओं के स्थानांतरण भी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किया जा रहा है।  अभी तक जितने भी  डिलीशन के आवेदन प्राप्त हुए है। इनकी क्रॉस चेकिंग निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से करवाई गई है।   उन्होंने कहा कि विभाग को निर्देश दिए गए है कि शेष आपत्तियों को निष्पादन तीव्रता से किया जाए।

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 पर समीक्षा बैठक आयोजित

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त हिमाचल की ओर सख्त कदम, तस्करों के वित्तीय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी...

शिल्प 2026 के रंगों में रंगा रूट्स कंट्री स्कूल बाघी, शिक्षा मंत्री ने की सराहना

रूट्स कंट्री स्कूल बाघी का 23वां वार्षिक दिवस समारोह 'शिल्प 2026' शनिवार को बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम...

Rhythm, Imagination & Youthful Brilliance Light Up St. Edward’s Annual Day

The programme commenced with a ceremonial welcome by the NCC cadets, followed by the unfurling of the flag,...

नशामुक्त हिमाचल के संकल्प के साथ चेल्सी स्कूल में गूंजा एंटी-चिट्टा जन आंदोलन

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘एंटी-चिट्टा जन आंदोलन’...