March 2, 2026

‘महंगी कुर्सी वालों’ – पारुल अरोड़ा

Date:

Share post:

पारुल अरोड़ा
मण्डी नगर, हिमाचल प्रदेश

विश्वकर्मा संकट में

रहते हैं आपकी मंडी में

है संकट घणा

दूर से ही देख कर बता देता है पर्यटक

वो भी जो आता हैं ट्रिपलिंग करके यहां

और वो भी जो

मौज-मस्ती और गुलछर्रे उड़ाने

जाता नहीं किसी ओर

किंतु-परंतु

दिखता नहीं उन्हें

जिन्हें बिठाया महंगी कुर्सी पर

वो क्यों पर्यटक

बनने का अभिनय करते हैं

भुल्लकड़ों

तुम्हारी कुर्सी भी

सकती है टूट

जैसे टुटा था पण्डोह का सौ वर्ष पुराने पुल

टांगे कुर्सी की हैं

तुम्हारी उसी धरा पर

जिस धरा को बैठने लायक बनाया था

कभी विश्वकर्मा के कहने पर

उसी आम जनता ने

जिन्होंने बिठाया तुम्हें कुर्सी पर

अब उन्हें घर पहुंचने के लिए

करने पड़ते हैं नदी-नाले और खड़े पहाड़ पार

खुद के बनाएं जुगाड़ पर

कभी वो डुब जाता है

तो कभी बच जाता है

होता हैं उसके साथ उसका परिवार भी

कितनी ही बार

क्या करें वो

कोई और उपाय नहीं उसके पास

पुल नहीं बनता तो

पार करने ‘हेतु’

कोई कश्ती ही बनवादो

चाहो तो उस पर अपनी

प्रतिमा भी लगवा दो

तुम तो पहुंच जाते हो अपने घर आराम से

उसे भी तो कभी अवसर दो

‘महंगी कुर्सी वालों’ – पारुल अरोड़ा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1781 The United States Congress ratified the Articles of Confederation, creating the nation’s first official constitution. 1803 In a landmark decision,...

Today, 1 march, 2026 : Zero Discrimination Day and World Civil Defence Day

Observed globally on March 1, these days highlight two important causes. Zero Discrimination Day, promoted by the UN,...

Kiren Rijiju Launches PM Jan Vikas Projects in Himachal

Parliamentary Affairs and Minority Affairs Minister Kiren Rijiju inaugurated the foundation stones for a new Indoor Stadium and...

Himcare Card Registration Window Open for March 2026

The Himachal Pradesh Health Department has advised residents to register for Himcare cards by March 31, 2026, to...