मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं: अनिरुद्ध सिंह

Date:

Share post:

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि मेले हमारे समाज की सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े होते हैं और इन्हें सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वे सोमवार को गदेवग में आयोजित ऐतिहासिक जन्दायिक छिब्बर बिशु मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मेला समिति द्वारा उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता और इंटरनेट के दौर में जहां जीवनशैली बदली है, वहीं हमारी परंपराएं और रीति-रिवाज आज भी समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं को इन परंपराओं से जोड़ने पर बल दिया और कहा कि यह हम सभी का दायित्व है कि अगली पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत करवाएं।

उन्होंने बताया कि बनी पंचायत के विकास के लिए सरकार द्वारा हरसंभव सहायता दी जा रही है। पिछले दो वर्षों में ₹50.70 लाख की राशि पंचायत में विभिन्न कार्यों पर खर्च की गई है। फागू से बगना, बनी से पडोला, एनएच-5 से रियोग टीर और थरमाटी से थाना जुब्बड़ तक की चार सड़कों की एफआरए प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि थरमटी से बतलाड़ और बनी से थरमटी सड़क की प्रक्रिया प्रगति पर है। बनी से पडोला तक सड़क निर्माण के लिए ₹20 लाख का टेंडर लग चुका है, वहीं फागू से धरेच तक सड़क निर्माण नाबार्ड द्वारा स्वीकृत हो चुका है। साथ ही, पंचायत घर के लिए ₹10 लाख और कुरपन खड्ड के माध्यम से फागू तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर कार्य चल रहा है।

महिला मंडल भवन के लिए भूमि चयन के बाद ₹5 लाख की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, मंत्री ने मेला आयोजन समिति को ₹50,000 की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

इस अवसर पर एसडीएम शशांक गुप्ता, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, पार्षद नरेंद्र ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, विनय शर्मा, बीडीसी सदस्य बलविंदर सिंह, पंचायत प्रधान सीमा देवी, मेला समिति के अध्यक्ष लायक राम वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

Himachal Introduces Face-Based Ration Delivery

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Van Mahotsav Boost: CM Sukhu Hikes Van Mitra Pay to ₹12,000

Launch of the statewide Van Mahotsav at Nihari in the Ghumarwin Assembly constituency of Bilaspur district saw Chief...

CM Sukhu Unleashes Green & High-Tech Surge in Hamirpur

In a major push toward environmental sustainability and modern public infrastructure, Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu flagged...

शिमला में 15 अगस्त का भव्य जश्न: शिक्षा मंत्री करेंगे मार्च पास्ट का निरीक्षण

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में 15 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम व...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला: हमीरपुर में खुलेगा एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज

हमीरपुर में ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के पहले ‘साइंस...