February 25, 2026

‘हिम सिने सोसाइटी’ सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति के साथ-साथ हिमाचली लोक जीवन को उजागर करती है — भारती कुठियाला

Date:

Share post:

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की नव नियुक्त सदस्य भारती कुठियाला ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। राज्यपाल से भेंट के समय उनके साथ हिमसिने सोसाइटी के कोषाध्यक्ष अनुज पंत एवं सदस्य कपिल शर्मा भी मौजूद रहे।

बातचीत में हिमसिने सोसाइटी के सदस्य और रंगकर्मी कपिल शर्मा ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को अवगत कराया कि हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी महिला का नाम केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के लिए नामित किया गया है।

भारती कुठियाला ने बताया कि उनका ध्येय और उद्देश्य भारतीय संस्कृति, भारतीय आचार विचार, जीवन मूल्यों को सिनेमा के माध्यम से पुनः स्थापित करना है, हिमाचल प्रदेश में उनकी संस्था ‘हिम सिने सोसाइटी’ सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति के साथ-साथ हिमाचली लोक जीवन को उजागर करती है। सिनेमा और कला जगत से जुड़े सभी इच्छुक और उत्साहित कलाकारों को सिनेमा निर्माण कला के प्रति उत्साह पैदा करना तथा हिमाचल में युवाओं को फिल्म निर्माण के लिए प्रेरित करना भी हिमसिने सोसायटी का लक्ष्य है।

राज्यपाल ने भारती कुठियाला को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड का सदस्य बनने पर शुभकामनाएं और बधाईयां दीं और भविष्य में फिल्म से जुड़े विषयों पर भारती कुठियाला और हिम सिने सोसायटी के कार्यकर्ताओं को और लगन तथा प्रभावी तरीके कार्य करने की प्रेरणा दी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pending Bills Cleared to Boost Development Works

Sukhvinder Singh Sukhu has directed the Finance Department to release, on a priority basis, all pending contractor bills...

शिमला में एनकॉर्ड बैठक, नशा नियंत्रण पर जोर

अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) बैठक आयोजित...

BJP Slams Youth Congress Over Summit Disruption

BJP Himachal Pradesh President Rajeev Bindal on Tuesday condemned the actions of Youth Congress workers during a recent...

AIU Anveshan 2025–26 : Young Minds, Big Ideas

Shoolini University, in collaboration with the Association of Indian Universities (AIU), hosted the AIU Anveshan 2025–26 International Convention...