विद्यार्थियों में सेल्फ़ एक्सप्रेशन की ख़ूबी उभारना ही मुख्य लक्ष्य – संगीता शर्मा

Date:

Share post:

मोनाल पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या संगीता शर्मा

कीकली रिपोर्टर, 18 मार्च, 2019, शिमला

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वसूली में आर्थिक राहत की मांग को लेकर एक ओर जहाँ छात्र-अभिभावक मंच आंदोलन तेजी पकड़ता जा रहा है तो वहीँ दूसरी ओर राजधानी के स्कूल, सत्र शुरू होते ही वार्षिक लक्ष्य की ओर बढ़ चले हैं ।

YouTube player

संजौली स्थित मोनाल पब्लिक स्कूल डायरेक्टर प्रिंसिपल संगीता शर्मा ने विद्यार्थियों में सेल्फ एक्सप्रेशन की ख़ूबी उभारने को मोनाल का मुख्य लक्ष्य करार दिया है । डायरेक्टर प्रिंसिपल ने कीकली से बात करते हुए कहा कि बच्चों में रटने की आदत एक बड़ी मुश्किल के रूप में उभर कर सामने आई है और बच्चों की रोट लर्निंग की इस आदत को आहिस्ता-आहिस्ता खत्म किया जाना आवश्यक है । डायरेक्टर प्रिंसिपल के अनुसार चहुँमुखी विकास के लिए बच्चों में अपने आपको व्यक्त करने का हुनर बढ़ना चाहिए । संगीता शर्मा ने कहा कि रटने की आदत के चलते बच्चे रटे गए विषय को थोड़े समय के लिए ही याद रख पाते हैं और इसके निदान के लिए मोनाल स्कूल बच्चों में अभिव्यक्ति के गुण विकसित किये जाने की ओर बढ़ा है ताकि बच्चे जो एक क्लास में पढ़ें वो उसे आगे जाकर भूल न जाएं ।

निजी स्कूलों द्वारा फीस पर जारी मनमानी के सवाल पर डायरेक्टर प्रिंसिपल ने कीकली से बात करते हुए इसे एक जटिल मुद्दा बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्कूल का अपना एक लैवल होता है और स्कूल वर्किंग कौस्ट व् प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के हिसाब से ही फीस स्ट्रक्चर तय करते हैं, इसके मद्देनजर थोड़ा बहुत फीस एन्हांसमेंट को जायज कहा जा सकता है । प्रधानाचार्या ने कहा कि किसी ऑर्गेंनाइजेशन का बिना फायनांस चलना असम्भव है लेकिन इस दिशा में रैगुलेशन का होना भी आवश्यक है ।

उधर छात्र अभिभावक मंच लगातार उच्चतम न्यायालय, प्रदेश उच्च न्यायालय, केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों को लागू करने की मांग उठाए हुए है ।

YouTube player

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शारदीय नवरात्र महिमा और पूजन

डॉ. कमल के. प्यासा मां शक्ति के नवरात्र पूजन चार प्रकार के नवरात्रों के रूप में किया जाता है।...

हिमाचल के स्कूली मैदानों में पहली बार गूँजेगा रग्बी का रोमांच

हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, जहाँ प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग...

IIAS Shimla Marks 60 Years with Digital Manuscript Portal & Art Expo

Commemorating six decades of elite scholarship and intellectual discourse, the prestigious Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati...

Governor Urges Youth to Walk the Path of Duty and Sacrifice

Bringing the timeless epic of the Ramayana to life, school students from across the country delivered a spellbinding...