मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में 103 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चलो चंबा अभियान के अंतर्गत आयोजित दि हिमालयन घोरल 9वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रसिद्ध जल क्रीड़ा स्थल तलेरू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चंबा जिला में पर्यटन परिदृश्य को नए आयाम देने में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चलो चंबा अभियान प्रतियोगिता में 19 राज्यों से लगभग 800 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान की श्रृंखला में आयोजित की जाने बाली विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद जि़ला प्रशासन और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता का सफल आयोजन निसंदेह जि़ला में आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जि़ला की समृद्ध कला एवं लोक संस्कृति का जिक्र करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यहां का प्राकृतिक सौंदर्य, हस्तकला, मूर्तिकला, शिल्प कला, प्रस्तर कला और प्रसिद्ध उत्पादों को पर्यटन से जोड़कर इनसे जुड़े कलाकारों शिल्पकारों की आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चंबा रुमाल आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है, जो प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने डलहौजी क्षेत्र के लोगों की चिर लंबित मांग को पूरा करते हुए डलहौजी में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की।

उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू में विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू करने, राजकीय उच्च विद्यालय गंरगड को वरिष्ठ माध्यमिक बनाने, राजकीय प्राथमिक पाठशाला जटोता और छाणा को स्तरोंउन्नत कर माध्यमिक पाठशाला, राजकीय माध्यमिक पाठशाला लढेर व जतराहण को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने करवाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुंड़ला को विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं के निरीक्षण पश्चात् समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तरोन्नत करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने लचोड़ी में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान खोलने के प्रस्ताव को लेकर भी संबंधित विभाग को अवश्य कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को नड्डल-जुतराण संपर्क सड़क और दो अन्य सड़क मार्गों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने की अवस्था में जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश भी दिए। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विधानसभा में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के तहत की गई 24 घोषणाओं में से 19 परियोजनाओं का कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष पांच परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरकार के कार्यकाल की तुलना में पिछले चार वर्षों के दौरान तीन गुणा से ज्यादा कार्य वर्तमान सरकार के कार्यकाल में किए गए हैं। इस अवधि में 14 बड़े गांव को सड़क सुविधा प्रदान करने के साथ चार बड़े पुलों का भी निर्माण किया गया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.25 लाख गैस चूल्हे का वितरण किया गया है जबकि हिम केयर योजना के माध्यम से दो लाख लोगों को मुफ्त इलाज की भी सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की महिलाओं को शगुन योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान लगभग 103 करोड़ रुपये की लागत वाले दस विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और चार परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। इनमें जलापूर्ति योजना भुनाड-भटोगी के संवर्द्धन कार्यों का उद्घाटन, पेयजल आपूर्ति योजना धार-ग्वालू-करवाल के संवर्द्धन कार्यों का शिलान्यास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किहार के नवनिर्मित भवन, संपर्क सड़क दांडी से भराई सड़क (चरण-दो), संपर्क सड़क भलेई से धार (चरण-दो), संपर्क सड़क से गांव दुघर (चरण-दो), संपर्क सड़क कैंथली नाला से भिद्रोह (चरण-एक), संपर्क सड़क मनोला विश्राम गृह से मांढियार, संपर्क सड़क ओडू मोड़ से ककियाणा, उठाऊ पेयजल योजना शेरपुर का उद्घाटन और पेयजल आपूर्ति योजना डलहौजी कस्बा की आधारशिला रखने के साथ आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी भवन भलेई के भवन का शिलान्यास और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बनीखेत के कन्या छात्रावास और आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर भलेई, मुख्यमंत्री लोक भवन बनीखेत का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उप-तहसील तेलका का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान चंबा चलो अभियान के थीम साॅन्ग और द ट्रैवलर ट्रेल्स पत्रिका के विशेषांक का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल और ट्राॅफी प्रदान किए। उपायुक्त डीसी राणा ने चलो चंबा अभियान के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी साझा की।जिला कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष डीएस ठाकुर और अध्यक्ष भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एसएम हाशमी ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्ष कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ हिमाचल प्रदेश एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने मुख्यमंत्री और उपस्थित सभी गणमान्य गणमान्य विभूतियों व प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों और संस्थाओं का धन्यवाद किया। मुख्य सचेतक, हिमाचल प्रदेश विधानसभा विक्रम सिंह जरयाल, विधायक जियालाल कपूर व पवन नैय्यर, अध्यक्ष जिला कृषि उपज मंडी समिति डीएस ठाकुर, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति विकास निगम जय सिंह, भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के अध्यक्ष एसएम हाशमी, प्रदेश अध्यक्ष कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ एवं प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल सहित अन्य गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Safe Diwali Campaign Launched Across Shimla Ahead of Festivities

In a proactive effort to ensure a peaceful and accident-free festival, the Himachal Pradesh Civil Defence, State Fire...

St. Thomas’ School Hosts Viksit Bharat Yuva Samvaad in Shimla

Shimla buzzed with youthful energy as MY Bharat Shimla, operating under the Department of Youth Affairs & Sports,...

शिमला में 56 खाली पदों पर दो दिन चलेगा इंटरव्यू का दौर

अगर आप शिमला में एक अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जिला रोजगार कार्यालय आपके लिए...

शिमला में पटाखों की बिक्री के लिए तय हुईं 14 खास लोकेशन

पहाड़ों की रानी शिमला में दिवाली का जश्न इस बार सुरक्षा के कड़े घेरे में मनेगा। जिला प्रशासन...