मुख्यमंत्री ने टोंग लेन स्कूल के बच्चों का क्रिकेट देखने का सपना किया पूरा

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला के सराह क्षेत्र स्थित टोंग लेन स्कूल के 160 झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले बच्चों का सपना सच कर दिखाया। बच्चों को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए 20 ओवर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में देखने का अवसर मिला।

यह आयोजन मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में धर्मशाला दौरे के दौरान किए गए वायदे के अनुसार किया गया। सीमित संसाधनों में जीवन यापन कर रहे बच्चों के लिए स्टेडियम में बैठकर अंतरराष्ट्रीय मैच देखना किसी सपने के सच होने जैसा अनुभव रहा। मैच के दौरान बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।

बच्चों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पहली बार इतने बड़े आयोजन को इतनी नज़दीक से देखा, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने भी मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे प्रयास वंचित बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

यह पहला अवसर है जब टोंग लेन स्कूल के बच्चे धर्मशाला के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हाल ही में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान टोंग लेन संस्था के होस्टल का दौरा किया था और बच्चों से बातचीत के दौरान मैच दिखाने का वायदा किया था, जिसे अब पूरा किया गया।

धर्मशाला और आसपास की झुग्गियों में बाहरी राज्यों से आए मजदूर परिवार रहते हैं, जो दिन-रात मेहनत कर जीवन यापन करते हैं। ऐसे बच्चों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब टोंग लेन स्कूल में शिक्षा प्राप्त कर रहे ये बच्चे अपने भविष्य को संवार रहे हैं, और उनके सपनों को मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंख लगाकर साकार किया है।

Himachal Simplifies Services Through Digital Innovation

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

कांगड़ा रियासत का इतिहास और सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर, मोहाली कांगड़ा का समस्त क्षेत्र ब्यास, सतलुज व रावी नदियों के मध्य स्थित...

MY Bharat Mobilizes 93,000 Youth for Nasha Mukt Campaign

Demonstrating a massive youth-led movement against drug abuse, Mera Yuva Bharat (MY Bharat) engaged over 93,000 participants across...

Global Experts Discuss AI and Ethics in Traditional Knowledge at CDTK 2026

CSIR-National Institute of Science Communication and Policy Research (NIScPR) has commenced the third International Conference on Communication and...

Hi-Tech Weather Surveillance Scaled Up Across High-Risk J&K

Union Minister Dr. Jitendra Singh inaugurated a new Seismological Observatory in the seismic-sensitive zone of Kishtwar today, marking...