राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 1-30 सितम्बर 2024 तक

Date:

Share post:

महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अन्तगर्त बाल विकास परियोजना शिमला शहरी में 01-30 सितम्बर तक 7 वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। पोषण माह 31 अगस्त को “एक पेड मां के नाम’ पौधारोपण करके आरम्भ किया जायेगा। इस वर्ष पोषण माह की थीम अनीमिया जांच, वजन निगरानी, प्रतिपूरक पोषाहार व पोषण भी पढाई भी है। जिसमें बच्चों, किशोरियों, गर्भवती व धात्री महिलाओं की अनिमिया जाचं करना, प्रतिभागियों को अनिमिया के बारे में जागरूक करने के लिए ऑनलाइन Webinar व जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह सभी बच्चों व लाभार्थियों का वजन लेकर कुपोषित बच्चों की पहचान व उनकी देखभाल करना आदि शामिल होगा।

राष्ट्रीय पोषण माह के थीम को मध्यनजर रखते हुए पोषण अभियान को जनआंदोलन बनाने व इसे प्रभावी ढंग से लागू करने हेतू आंगनबाडी, वृत व खण्ड स्तर पर विभिन्न पोषण सम्मबन्धित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी लाभार्थियों व समुदाय के प्रतिभागियों को पोषण माह के दौरान की जाने वाली गतिविधियों में शामिल करके जागरूक किया जायेगा।

बाल विकास परियोजना शिमला शहरी में 1-30 सितम्बर बच्चों के बजन व लम्बाई मापने के साथ केवल स्तनपान व पूरक पोषाहार के सही तरीके व महत्व के बारे में घर-घर गृह भ्रमण के माध्यम से भी जागरूक किया जायेगा। परियोजना द्वारा आयोजित शिविरों में आंगनवाडी स्तर तक के लाभार्थियों को पोषण सम्बन्धी महात्वपूर्ण विषय पर जागरूक करने हेतु IEC material भी वितरित किया जायेगा जो कि पोषण के पाँच सूत्र, व पोषण माह थीम व विभागीय योजनाओं पर आधारित है। शिमला शहरी के सभी निर्माणाधीन साइटस व स्लम एरिया में भी माह के दौरान सूक्ष्म गतिविधियां की जाएगी।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Directs Universities to Join Hands for Innovation and Nation Building

Governor and Chancellor Kavinder Gupta has constituted the Chancellor’s Inter-University Viksit Bharat-2047 Council to align all universities across...

Himachal Pradesh Secures Top National Spot in PMFME Scheme

Himachal Pradesh has achieved national acclaim by securing the 2nd Runner-up position in the Medium State Category at...

Himachal Ex Servicemen Call for Return to Regular Army Recruitment

Facing strong opposition from military veterans over the Agniveer recruitment model, Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh...

शिमला: लोडिंग-अनलोडिंग और राशन ढुलाई के लिए टेंडर आमंत्रित

शिमला जिले की उचित मूल्य की दुकानों तक राशन (खाद्यान्न) पहुँचाने और गोदामों में लोडिंग-अनलोडिंग कार्य के लिए...