August 30, 2025

नेरवा में गुलरी जयंती समारोह आयोजित

Date:

Share post:

भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा प्रदेश की महान विभूतियों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न जयंतियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पंडित चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ जी की जयंती पर वीर चक्र शहीद श्याम सिंह भिखटा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नेरवा में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाषण, कविता पाठ और बाल कवि सम्मेलन में सक्रिय भाग लिया।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे:

🔹 भाषण प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग):

  • प्रथम: अनुवेषा

  • द्वितीय: तेजस

  • तृतीय: मोहिनी

🔹 भाषण प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग):

  • प्रथम: पिंजल

  • द्वितीय: निशु

🔹 कविता पाठ प्रतियोगिता (वरिष्ठ वर्ग):

  • प्रथम: रूबल

  • द्वितीय: दिव्यांश

  • तृतीय: गीतांजलि

🔹 कविता पाठ (कनिष्ठ वर्ग):

  • प्रथम: गुंजन (राजकीय विद्यालय पौड़ियां)

  • द्वितीय: सौम्य

  • तृतीय: दक्षिता

कार्यक्रम में साहित्यकार डॉ. कुमार सिंह सिसोदिया ने अध्यक्षता की और प्रधानाचार्य दिनेश सटेटा विशिष्ट अतिथि रहे। बाल कवियों में आयुष दीक्षित, आकृति, सूर्यकांत ने संस्कृत में सस्वर कविता प्रस्तुत की। वहीं दिनेश गजटा और बबली कृष्णा वर्मा ने पहाड़ी बोली में सामाजिक विषयों पर कविताएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को प्रभावित किया।

निर्णायक मंडल में साहित्यकार ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश गजटा, ममता टेकटा, मधुबाला शास्त्री और पपिंदर पिस्टा शामिल रहे। मंच संचालन संजीव शास्त्री ने किया, जबकि उर्वशी गुप्ता और स्नेहा टेकटा ने साहित्यिक क्लब की ओर से कार्यक्रम में सहयोग दिया।

जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में सहायक होते हैं और उन्हें अपनी भाषा, बोली और संस्कृति के प्रति गौरव का अनुभव कराते हैं।

कार्यक्रम में उप-प्रधानाचार्य कमल भिखटा सहित अनेक शिक्षकगण उपस्थित रहे।

शिमला में 1190 बच्चों को मिला सुख शिक्षा योजना का सहारा

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM: This Year’s Destruction Much Greater Than 2023

CM Sukhu conducted an aerial survey of the disaster-affected areas in Chamba and Kangra districts today, assessing the...

टीबी किट में स्थानीय उत्पाद जोड़ने की योजना

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने आज जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक में टीबी मरीजों के इलाज में...

432 Water Schemes Revived in Kullu: Agnihotri

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri today reviewed the progress of disaster-affected drinking water schemes in Kullu district with...

कृषि मंत्री: सुधार के लिए विज्ञान की दिशा

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने राज्य सरकार की नीति की जानकारी देते हुए कहा कि...