नेटवर्किंग और मार्गदर्शन से सशक्त हुई महिला उद्यमी

Date:

Share post:

बिज़नेस प्रमोशन सेंटर, शोघी में तीसरी फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट में महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला उद्योग केंद्र, शिमला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय कंवर, प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, शिमला ने की। कार्यक्रम में 35 से अधिक महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया और उद्यम संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ओएनडीसी, बैंकिंग एवं ऋण प्रक्रियाएँ, सब्सिडी, बीमा, ओडीओपी, फंड प्रबंधन और ऑनलाइन उद्यम पंजीकरण से संबंधित जानकारी दी गई। संजय कंवर ने उत्पाद गुणवत्ता और विपणन तकनीकों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला और उद्यमियों को आगामी रैंप परियोजना के तहत आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

यूको बैंक के कुलवंत राय (एलडीएम कार्यालय)ने विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी साझा की, जबकि आरसीटी की निदेशक तान्या शर्मा ने कौशल एवं उद्यम विकास से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। एनयूएलएम के शुभम सेहवाल, एनआरएलएम की रुचि ठाकुर, डीएफओ सोलन ए.के. गौतम और सफल उद्यमी ‘शिंगारिका’ ने भी अपने अनुभव, चुनौतियाँ और सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संस्थानों, सरकारी योजनाओं और बाजार अवसरों से जोड़ना था। साथ ही, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और ऑनलाइन–ऑफलाइन मार्केटिंग पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। रैंप परियोजना के सोशल इंक्लूज़न घटक के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम महिला उद्यमिता को सुदृढ़ बनाने और स्थानीय एमएसएमई सेक्टर को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Vigyanika 2025 Celebrates Science Communication

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1831 Belgian Independence: Leopold I took the oath as the first King of the Belgians, marking the beginning of...

वांग चुक – कविता

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी वांग चुक, वांग चुक,,,,, क्या है,,,,? कौन है,,,,? ये वांग चुक,,,,? क्या लद्दाख है,,,,, पर्यावरणविद है,,,,, वैज्ञानिक है,,,,, जागरूक...

उद्घाटन के बाद भी बंद ITI, जयराम ने मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने बैजनाथ में आईटीआई के नवनिर्मित भवन पर ठेकेदार द्वारा...

State Calls for Collective Action to Save Water

A state-level review meeting on the implementation of the Jal Sanchay Jan Bhagidari (JSJB): Catch the Rain-2026 campaign...