April 16, 2026

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

Date:

Share post:

राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे हाटू माता मंदिर जाएंगे। उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन के.के. शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें हाटू माता मंदिर का स्मृतिचिन्ह भेंट किया। 

राज्यपाल ने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये और इस अभियान में प्रशासन के साथ पंचायती राज संस्थाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नशा आज ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों तक पहुँच चुका है इसलिए इस अभियान को पंचायत स्तर तक लेकर जाना होगा।

गत दिनों रामपुर के समीप समेज में हुई प्राकृतिक आपदा के संबंध में शिव प्रताप शुक्ल ने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों से प्रभावित क्षेत्र में चल रहे सर्च ऑपरेशन की जानकारी भी ली। इस दौरान राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा सहित उपमंडल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

निरंकारी मिशन: रक्तदान के जरिए सेवा का संदेश

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी सत्संग भवन,...

Class X Results: St. Thomas Witnesses Triple Tie

St. Thomas School has announced its Class X results for the academic session 2025–26, highlighting a strong academic...

LCTH Shines in CBSE Class X Results 2025–26

Loreto Convent Tara Hall, Shimla has recorded an outstanding performance in the CBSE Class X examinations for the...

SHCS Shimla Students Excel in CBSE Class X Exams 2026

Sacred Heart Convent School, Dhalli, Shimla has proudly announced outstanding results for the Class X Annual Examinations this...