April 22, 2026

परदेसी घर आ अब की होली में

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

परदेसी घर आ अब की होली में
देख रही तेरी राह मैं अबकी होली में-2

तेरी याद में छम-छम रोवां
आंसुओं से अपने कपड़े भिगोवां
तू दे दे अपना प्यार अब की होली में
परदेसी घर आ अब की होली में
देख रही तेरी राह मैं अब की होली में -2

साल भर से तू न आया
क्यों मुझको तूने है भुलाया
कर रही तेरा इंतजार अब की होली में
परदेसी घर आ अब की होली में
देख रही तेरी राह मैं अब की होली में -2

होली है रंगों का त्योहार
आ कर दे मुझ पर बौछार
मेरा तन-मन कर निहाल अब की होली में
परदेसी घर आ अब की होली में
देख रही तेरी राह मैं अब की होली में-2

तेरा संग जब मुझे मिलेगा
फूल बन बदन खिलेगा
पहना दे बाहों का हार अब की होली में
परदेसी घर आ अब की होली में
देख रही तेरी राह मैं अब की होली में -3

Read More Article: https://keekli.in/

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

29th Slater Memorial Debates Return to Shimla, Uniting India’s Finest Young Orators

The serene hills of Shimla are once again alive with intellectual fervour as Bishop Cotton School prepares to...

This Day In History

753 BC As per tradition, the city of Rome was founded by Romulus. 1526 In the First Battle of Panipat, Babur...

Today, 21 April, 2026 : Civil Services Day

Civil Services Day is observed every year on April 21 in India to recognize the vital role played...

शिमला के सभी न्यायालयों में लगेगी लोक अदालत

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला द्वारा 9 मई 2026 को जिले के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत...