पोर्टमोर स्कूल में टीकाकरण और जागरूकता अभियान

Date:

Share post:

पीएम श्री मॉडल गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पोर्टमोर में आज 14–15 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों और उनके परिवारों को इस गंभीर रोग के कारणों, प्रभाव और बचाव के उपायों से अवगत कराना था।

मुख्य वक्ता डॉ. प्रवीण चौहान ने छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी (HPV) वैक्सीन के महत्व के बारे में बताया और कहा कि उचित उम्र में टीकाकरण कराने से सर्वाइकल कैंसर की प्रभावी रोकथाम संभव है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें और नियमित स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और अभिभावकों ने प्रश्न पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञ द्वारा विस्तारपूर्वक किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

एचपीवी टीकाकरण के मुख्य संदेश:

  • सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में दूसरा सबसे आम कैंसर है।

  • प्रति वर्ष लगभग 1.2–1.3 लाख नए मामले सामने आते हैं और 75,000–80,000 महिलाओं की मृत्यु होती है।

  • यह कैंसर मुख्य रूप से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) के कारण होता है।

  • 14–15 वर्ष की आयु वाली बालिकाएँ वैक्सीन के लिए पात्र हैं; 15 वर्ष से ऊपर अतिरिक्त 90 दिन तक की छूट दी गई है।

  • टीकाकरण निःशुल्क और सुरक्षित है, एक खुराक दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है।

  • वैक्सीन चयनित रविवारों को घर के निकट सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध होगी।

अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे अपनी सहमति प्रदान करें और अपनी बेटियों का टीकाकरण सुनिश्चित कर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन प्रदान करें।

India Holds First National Pharmacovigilance Meet

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

539 BC The army of Cyrus the Great of Persia conquered Babylon, marking the end of the Neo-Babylonian Empire. 1492 Italian...

Today, 12 Oct, 2026 : World Arthritis Day

World Arthritis Day is observed annually on October 12 to raise global awareness about rheumatic and musculoskeletal diseases,...

MY Bharat Youth Parliaments Mobilize Communities for a Drug Free Nation

Under the aegis of the 'Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat Abhiyan', MY Bharat successfully organized Neighbourhood Youth...

India and UK Join Forces on AI Quantum and Biotech Frontiers

The 8th India–UK Science and Innovation Council (SIC) meeting in New Delhi marked a major leap forward in...