जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा आज शोघी के गांव थड़ी में प्राकृतिक पर्यावरण में सुधार के लिए एक विशेष वृक्षारोपण व जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने लोगों को प्राकृतिक पर्यावरण में सुधार के बारे में और जंगली फल लगाओ फसले बचाओ के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर लगभग 50 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह, महिला मण्डलों, युवा मण्डलों व गैर सरकारी संगठनों ने भाग लिया।

Previous articleGovernor to Inaugurate Hariyali Festival on August 4
Next articleHP Police Band to Perform in IFFA 2023

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here