प्रेस क्लब शिमला का रक्तदान शिविर 27 को रिज पर

Date:

Share post:

प्रेस क्लब शिमला के लिए सामाजिक सरोकार हमेशा ही सर्वोपरि रहा है, फिर चाहे पत्रकारों के कल्याण का कार्य हो या समाज से जुड़े अन्य कल्याणकारी काम। इस कड़ी में प्रेस क्लब 27 नवम्बर (शनिवार) को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित वर्षा शालिका में ’सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे’ तक आयोजित होगा। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी करेंगे। शिविर में मीडिया बंधू स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बन सकते हैं। शिविर में एकत्रित रक्त को आईजीएमसी ब्लड बैंक को डोनेट किया जाएगा। सर्दियों के मौसम में अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए यह आयोजन किया जा रहा है। शिमला प्रेस क्लब का पिछले 3 वर्षों में यह लगातार तीसरा रक्तदान शिविर है। प्रेस क्लब शिमला के अध्यक्ष अनिल हैडली ने रक्तदान के पुनीत कार्य में मीडिया प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे न केवल हम अपना नया जीवन पा सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी नया जीवन दान दे सकते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Massive ₹27 Crore Infra Surge for Chopal Assembly Constituency

In a major push toward strengthening public infrastructure in Shimla district, CM Sukhu today announced the release of...

Himachal’s Green Drive: 25 E-Buses Hit the Road

Himachal Pradesh took another major stride toward clean, sustainable public transit today as CM Sukhu virtually flagged off...

ठियोग का महाअभियान: सुरक्षित सड़कें, समृद्ध भविष्य

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो दिवसीय प्रसिद्ध ठियोग उत्सव के समापन समारोह में...

From AIIMS Pioneer to New Frontiers: ‘Rheumatology Essentials’ Unveiled

Union Minister and veteran medical professor Dr. Jitendra Singh unveiled “Rheumatology Essentials”—a practical guidebook authored by India's rheumatology...