प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए हर संभव मदद का दिया भरोसा: जयराम ठाकुर

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित लोक सभा कार्यालय में मुलाक़ात कर तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाक़ात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को हिमाचल प्रदेश के वर्तमान हालात से अवगत करवाया। त्रासदी से हुए जान-माल के नुक़सान की पूरी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए हर प्रकार की मदद का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों से भी राहत और बचाव कार्य में जुटकर  प्रभावितों की हर संभव मदद करने का आह्वान किया। जिससे लोगों को इस इस कठिन समय में अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। जयराम ठाकुर ने आपदा राहत और बचाव कार्य के लिए हिमाचल प्रदेश को सहयोग करने के लिए धन्यवाद भी दिय।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आपदा के समय हिमाचल प्रदेश की हर प्रकार से सहयोग कर रहा है। एनडीएफ़आर, सेना, वायुसेना, प्रशासन के निर्देशों के अनुसार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी मुख्यमंत्री से बात कर हर प्रकार से सहयोग देने का भरोसा दिया है। केंद्र सरकार पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है। जिससे हर आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। प्रधानमंत्री ने कहा है कि हिमाचल की त्रासदी से निपटने के लिए भविष्य में जिस भी संसाधन की आवश्यकता होगी, वह प्रदेश सरकार को तत्काल उपलब्ध करवाई जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष ने राहत कर्मियों का जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष ने आपदा के दौरान जगह-जगह फंसे लोगों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए राहत और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, पुलिस, होम गार्ड, ज़िला प्रशासन समेत अन्य सभी विभागों के राहत कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिना रुके और थके दिन रात काम करते हुए लोगों को सकुशल रेस्क्यू करने के लिए राहत और बचाव में जुटे सभी राहतकर्मी की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...