राजधानी शिमला में जनसामान्य के बीच उत्सव: केंद्र सरकार की उपलब्धियों का प्रदर्शन

Date:

Share post:

केंद्र सरकार के पिछले 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी नीतियों पर राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित प्रदर्शनी के तीसरे दिन शिमला के जनसामान्य ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया । खचाखच भरे प्रदर्शनी स्थल में लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया । हिमाचल की लोक संस्कृति से ओत-प्रोत इन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक चेतना का संदेश भरा हुआ था । नाटी की प्रस्तुति के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया |

वहीं नुक्कड़ नाटक के ज़रिये नशा मुक्ति का आह्वान था । आज के कार्यक्रम की सबसे ख़ास बात लोगों के लिए आयोजित की गई राष्ट्र निर्माण प्रश्नोत्तरी रही | इस प्रश्नोत्तरी में भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में सवाल पूछे गये | विकास की दिशा में भारत द्वारा प्राप्त की गई ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में भी प्रश्न थे । इस प्रतियोगिता में श्री सत्यप्रकाश ,सुश्री संतोष तोमर , चुन्नीलाल शर्मा , कमल एवं श्री रणजीत रॉय ने प्रश्नों के सही उत्तर देकर पुरस्कार जीते । यह प्रदर्शनी स्थानीय लोगों में ख़ासा रूची का केंद्र बनी रही और यह प्रदर्शनी 11 नवम्बर तक जारी रहेगी |

HP State Red Cross Hospital Spreads Joy With Sweets And Fruits

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Youth Must Be Connected with Sports: Education Minister Rohit Thakur

Education Minister Rohit Thakur today attended the Swargiya Rai Singh Ranta Memorial Second Panchayat-Level Volleyball Tournament organized by...

Shimla DC Honours Cultural Performers, Bands & Mallakhamb Artists During Summer Festival Celebrations

The International Shimla Summer Festival 2026 concluded on a celebratory note with a special felicitation ceremony organized by...

Over 100 Young Athletes Trained as Himachal Launches Grassroots Rugby Drive to Build U-18 National Team

A major grassroots rugby development initiative has gained momentum in Himachal Pradesh, with more than 100 boys and...

Auckland House School Celebrates LPD Sports Day with Enthusiasm & Joyful Learning

Auckland House School resonated with excitement, colour, and youthful energy as it celebrated LPD Sports Day 2026...