March 16, 2026

राजीव गांधी पुण्यतिथि पर सीएम सुक्खू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सद्भावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए राजीव गांधी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्व प्रधानमंत्री के महान योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान किया और भारत की प्रगति को गति देने वाली कई परिवर्तनकारी पहलों की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति का मजबूत आधार रखा, जिसके सकारात्मक परिणाम वर्तमान पीढ़ी को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने संविधान में संशोधन करके पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल योजना शुरू की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के साथ यह स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना भी क्रियान्वित कर रही है, जिसके तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता की शपथ भी दिलाई।

इसके पश्चात, उन्होंने हिमाचल प्रदेश सचिवालय में अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, विधायक विवेक शर्मा, राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा और अन्य गणमान्य ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

44 BC Assassination of Julius Caesar: Julius Caesar, the Roman dictator, was killed by Roman senators on the Ides...

Today, 15 March, 2026 : World Consumer Rights Day & World Sparrow Day

15 March is observed as both World Consumer Rights Day and World Sparrow Day, highlighting the need to...

Global Conference Focuses on Women in Agri Systems

The Global Conference on Women in Agri-Food Systems (GCWAS-2026) concluded in New Delhi with a renewed global commitment...

NHAI Revises FASTag Pass Charges

The National Highways Authority of India has announced a revision in the fee for the FASTag Annual Pass...