रझाणा में कोली समाज भवन की घोषणा

Date:

Share post:

स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने घोषणा की है कि जिला शिमला की रझाणा पंचायत में हिमाचल प्रदेश कोली समाज भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए 0.075 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित कर हिमुडा (HIMUDA) को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

मंत्री शांडिल ने बताया कि भवन निर्माण के पहले चरण में एक सामुदायिक भवन, ठहरने की व्यवस्था के लिए कमरे और पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। भवन का नक्शा तैयार कर लिया गया है और निर्माण की अनुमानित लागत के लिए हिमुडा को निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा सके।

इस परियोजना से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि यह भवन कोली समाज की सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव आशीष सिंहमार, निदेशक सुमित किमटा, भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष उत्तम सिंह कश्यप, कोली समाज के अध्यक्ष अमर चंद, संरक्षक रोशन लाल डोगरा, महासचिव गोपाल झिल्टा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डॉक्टरों के 200 पद भरने की मंजूरी

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

शिमला पुस्तक मेला 2026 का समापन, आज अंतिम दिन

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला और भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से गेयटी थिएटर में आयोजित शिमला पुस्तक...

Panchayat leaders take oath, CM highlights rural roadmap

Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu today administered the oath of office and secrecy to newly elected Pradhans...

किन्नौर: कडू की खेती व संरक्षण पर किसानों को प्रशिक्षण

जिला किन्नौर के निचार क्षेत्र में औषधीय पौधे कडू की खेती, संरक्षण और विपणन के माध्यम से आजीविका...

नशे पर ‘जीरो टॉलरेंस’, पंचायतों में जागरूकता अभियान

जिला शिमला में नशे, खासकर चिट्टा (हेरोइन) के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर...