राज्य कर एवं आबकारी विभाग में आयोजित नशा नहीं जिन्दगी चुनो अभियान

Date:

Share post:

राज्य कर एवं आबकारी विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला प्रशासन शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित नशा नहीं जिन्दगी चुनो अभियान की कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह जानकारी विभागीय प्रवक्ता ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कनिष्ठ व वरिष्ठ दो वर्गों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में शिमला नगर के विभिन्न स्कूलों के 43 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नशीले पदार्थों का दुरुपयोग एवं रोकथाम विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में 22 प्रतिभागी जबकि वरिष्ठ वर्ग में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ वर्ग में ऑकलैंड हाउस स्कूल (बालकों) के कक्षा सातवीं के अक्षित प्रथम तथा ऑकलैंड हाउस स्कूल (बालिकाओं) की कक्षा 7वीं की सिरिशा स्याल द्वितीय तथा डीएवीएमएएस पब्लिक स्कूल टूटु की 8वीं कक्षा के छात्र निकुंज ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में जीसस एंड मैरी चैल्सी स्कूल की 10वीं कक्षा की रूहानी शर्मा प्रथम, सेक्रेट हार्ट काॅनवेंट स्कूल की 10वीं कक्षा की दृष्टि कौशल द्वितीय तथा सेंट एडवर्ड स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र अनादी जैन तृतीय स्थान पर रहे। उल्लेखनीय है कि 26 जून, 2022 को इस आयोजन के तहत ऐतिहासिक रिज मैदान पर नशा निवारण के संदेश को सम्प्रेषित करते हुए दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए पंजीकरण 25 जून, 2022 सांय 5 बजे तक इंदिरा गांधी खेल परिसर में किया जा रहा है। 26 जून, 2022 को दौड़ स्थल पर कोई भी पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसमें अंडर-19 व वरिष्ठ नागरिक वर्ग तथा खुली श्रेणी वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी इंदिरा गांधी खेल परिसर में अपना पंजीकरण करवाएं तथा वहीं चेस्ट नम्बर भी प्रदान किया जाएगा।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...