राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेगी नारकण्डा स्कूल की साक्षी कैंथला

Date:

Share post:

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकाय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारकण्डा की स्वयंसेवी जमा जमा दो की छात्रा साक्षी कैंथला शिमला में गणतंत्र दिवस पर कल 26 जनवरी 2022 को परेड में महामहिम राज्यपाल को सलामी देगी. साक्षी कैंथला का गणतंत्र दिवस परेड के लिये चयन 50 स्वयंसेवियों  में से कड़ी परीक्षा के बाद हुआ. विद्यालय की एन एस एस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी वृजभूषण कैंथला ने बताया कि साक्षी का चयन ऊना के गोंदपुर बनेहरा में आयोजित राज्य स्तरीय चयन शिविर में  एन एस एस स्वयंसेवियों की प्रत्येक स्तर पर परीक्षा के बाद  हुआ है. विद्यालय के प्रधानाचार्य  डा.हिमेन्द्र बाली ने बताया कि साक्षी कैंथला जिला किन्नौर,रामपुर, कुमारसैन व ठियोग शिक्षा खण्ड की एक मात्र एन एस एस स्वयंसेवी है जिसका चयन इस शीर्ष परेड के लिये हुआ है. पिछले वर्ष भी नारकण्डा विद्यालय की एन एस एस इकाई के दो विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस समारोह परेड में भाग लेकर विद्यालय को गौरवान्वित किया था. प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम अधिकारी वृजभूषण कैंथला को एन एन एस के माध्यम से विद्यार्थियों को सदैव मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त करने के  उनके प्रयासों पर बधाई दी है. डा.बाली ने कहा कि एन एस एस एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में सामुदायिक सेवा,सामाजिक सौहार्द और सदाचार जैसे उच्च नैतिक मूल्यों का संचरण होता है. साक्षी ने अपनी सेवा प्रतिबद्धता से विद्यालय और परिवार को गौरव प्रदान किया है. खण्ड परियोजन अधिकारी शिक्षा खण्ड कुमारसैन सुरभि बाली ने साक्षी कैंथला , नारकण्डा विद्यालय और परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई दी.उन्होने कहा कि साक्षी का गणतंत्र दिवस समारोह की गरिमापूर्ण परेड में शामिल होना पूरे कुमारसैन शिक्षा खण्ड के लिये गौरव की बात है.

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal Assembly Passes Investment Bill 2026 to Boost Green Industry

Aiming to cut red tape and spur green industrialisation, the Himachal Pradesh Vidhan Sabha today passed the Himachal...

Governor Calls on Young Women to Enter Politics, Public Life

Calling on young women to look beyond conventional career paths, Himachal Pradesh Governor Kavinder Gupta on Saturday urged...

Sukh-Ashray Takes 41 ‘Children of the State’ to Delhi, Agra & Jaipur

Stepping beyond classrooms to explore India’s rich heritage, 41 children from Child Care Institutions (CCIs) across Kangra district...

Pankaj Rai Sworn In as New HPERC Chairman in Dharamshala

Strengthening the regulatory leadership of Himachal Pradesh’s power sector, CM Sukhu today administered the oath of office and...