March 7, 2026

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस : परेड और संस्कृति का संगम

Date:

Share post:

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में सुबह 11 बजे मनाया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह में परेड, विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (जम्मू-कश्मीर और हरियाणा), एकलव्य कला मंच हिमाचल प्रदेश पुलिस प्रथम वाहिनी आई.आर.बी.एन. बनगढ़, ऊना, सांस्कृतिक दल हमीरपुर, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला (उत्तराखंड) और जिला शिमला का सांस्कृतिक दल प्रस्तुति देंगे।

गणतंत्र दिवस पर रिज मैदान में परेड लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी, जे एंड के राइफल के नेतृत्व में मार्च पास्ट के रूप में होगी। इसमें सेना प्रथम जे एंड के राइफल जतोग, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, सेना पाईप बैंड, पंजाब पुलिस, हिमाचल प्रदेश पुलिस की विभिन्न वाहिनियाँ, गृह रक्षक टुकड़ियाँ, यातायात पुलिस, डाक सेवा, पूर्व सैनिक टुकड़ी, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट एवं गाइड और हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन दल भाग लेंगे।

विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी समारोह की विशेष आकर्षण होगी। इसमें प्रथम जे एंड के राइफल जतोग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, फोरेंसिक सेवा निदेशालय, वन विभाग, पर्यटन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला, नगर निगम शिमला, हिम ऊर्जा, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग विभाग, पशुपालन विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग और स्वास्थ्य विभाग शामिल होंगे।

यह कार्यक्रम न केवल गणतंत्र के महत्व को प्रदर्शित करेगा, बल्कि राज्य के सांस्कृतिक और प्रशासनिक प्रदर्शन को भी उजागर करेगा।

Statehood Day: Development and welfare boost by CM

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Pride: Vikas Panwar Secures UPSC Rank

In a remarkable achievement for Himachal Pradesh, 22-year-old Vikas Panwar from Kupvi, Shimla district has cleared the prestigious...

Himachal Plans Rationalisation of 10 Colleges

The government of Himachal Pradesh has decided to merge 10 government degree colleges with nearby institutions due to...

Dry Weather, Heatwave Warning in HP

The India Meteorological Department (IMD) has cautioned that isolated parts of Himachal Pradesh may experience heatwave conditions over...

Vocational Boost: HPBOSE Gets NCVET Dual Tag

Education Minister Rohit Thakur announced that Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) has received “Dual Category” recognition...