राम मंदिर मुद्दे पर जयराम का कांग्रेस पर हमला

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अब भगवान राम के नाम पर राजनीति कर रही है।

भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस अब शिमला के राम मंदिर जाकर आस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश देने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया और अब बदलती परिस्थितियों में भगवान राम के नाम का सहारा ले रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी सनातन परंपराओं को लेकर विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर आस्था का विषय है, लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा बना रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के रुख को समझ चुकी है।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत-इंडोनेशिया संबंधों और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

Monsoon Rescue Plan: PWD Steps Up Road Safety Drive

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

तुलसीदास: आसक्ति से विरक्ति तक

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली)रामभक्त, महान संत, चिंतक और कवि तुलसीदास का जन्म 16वीं शताब्दी में...

Mimansa 2026 — Vibrant Celebration of Books, Creativity & Young Voices

The fourth edition of Mimansa – Children’s Literature Festival 2026 opened on Wednesday at the historic Gaiety Complex,...

मॉडल राज्य बना हिमाचल, हर स्कूल में शुरू होगा अखबार

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से हिमाचल...

Big Revenue Push: HP Khadi Targets ₹112 Crore Benchmark

The Himachal Pradesh Khadi and Village Industries Board recorded a strong 39 percent sales growth during the 2025–26...