February 27, 2026

रामपुर लवी मेले की अश्व प्रदर्शनी में 187 घोड़े पंजीकृत

Date:

Share post:

रामपुर लवी मेले के तहत 01 से 03 नवम्बर, 2025 तक आयोजित की जा रही अश्व प्रदर्शनी में घोड़ों का पंजीकरण निरंतर जारी है।
उपमंडल दण्डाधिकारी हर्ष अमरेंदर सिंह ने बताया कि पहले दिन 65 घोड़ों का पंजीकरण हुआ था, जबकि दूसरे दिन 02 नवम्बर दोपहर 1 बजे तक कुल 187 घोड़ों का पंजीकरण किया गया।

भारतीय सेना की रिमाउंट वेटनरी कॉर्प्स, 22 मोबाइल एवरी पट्टी तथा ब्रुक्स इंडिया लिमिटेड द्वारा आज भी उपचार एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए गए।

प्रातः 11:30 बजे अश्वपालकों के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. समर चौहान, डॉ. चंदन राणा (पशु औषधि विशेषज्ञ) और शशांक शुक्ला (भारतीय सेना, एवरी पट्टी) ने अश्वों के उचित प्रबंधन, देखभाल एवं बीमारियों की रोकथाम पर विस्तार से जानकारी दी।
इसके पश्चात ब्रुक्स इंडिया द्वारा घोड़ों की नाल लगाने एवं खुरों की देखभाल पर लाइव डिमॉन्स्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया।

गोष्ठी में लगभग 100 पशुपालकों ने भाग लिया, जिन्हें चिकित्सा किटें भी वितरित की गईं।

आज के दिन सबसे महंगा घोड़ा छेरिंग टुडूप (ग्राम बर्र, डाकघर गुलिंग, तहसील काजा, लाहौल-स्पीति) द्वारा ₹84,000 में बेचा गया, जिसे श्री देवेंद्र सिंह (ग्राम एंडी, जिला टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड) ने खरीदा।

03 नवम्बर, 2025 को अश्व प्रदर्शनी का अंतिम दिवस होगा, जिसमें उत्तम अश्वों का चयन, घुड़दौड़ प्रतियोगिता और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

लवी मेला 2025 में आकर्षण बनेगा चामुर्थी घोड़ा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1922 Discovery of King Tut’s TombBritish archaeologist Howard Carter opened the tomb of Pharaoh Tutankhamun in Egypt’s Valley of...

Today, 26 February, 2026 : World Pistachio Day

World Pistachio Day is observed each year on February 26 to celebrate pistachios — one of the most...

HP Flags Protocol Violations in Delhi Police Action

The Himachal Pradesh government has questioned the manner in which a recent operation was conducted by the Delhi...

TDB Backs AI-Based ‘Autoscope’ Diagnostic System

In a significant push towards deep-tech healthcare innovation, the Technology Development Board (TDB), under the Department of Science...