राष्ट्रगान विवाद, सीएम सुक्खू से माफी की मांग पर अड़ा विपक्ष

Date:

Share post:

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष से 21 अगस्त के सदन की कार्यवाही का वीडियो सार्वजनिक करने का आग्रह किया, ताकि यह साफ हो सके कि किस पक्ष ने राष्ट्रगान का अनादर किया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के विधायकों पर लगे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

सदन में गतिरोध का जिक्र करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार विपक्ष सदन चलाने की मांग कर रहा है, जबकि सत्ता पक्ष वाकआउट कर बाहर जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के दबाव में आकर सदन की कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया। भाजपा विधायक दल ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर संबंधित वीडियो क्लिप मांगी है और चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर वे राज्यपाल और अदालत का रुख करेंगे।

सदन की कार्यवाही से पहले भाजपा विधायकों ने पंचायती राज संस्थाओं को कमजोर करने के विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर विधानसभा गेट पर प्रदर्शन भी किया।

HP CM Sukhu Addresses Vidhan Sabha, Meets Students and Citizens in Shimla

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जनसंख्या गणना का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा

हिमाचल प्रदेश के उच्च और हिमाच्छादित क्षेत्रों में जनगणना-2027 के दूसरे चरण यानी 'जनसंख्या गणना' का कार्य समय-सीमा...

Shimla Gets ₹108 Crore Infrastructure Upgrade

Shimla is undergoing a major urban transformation aimed at reinforcing its iconic heritage while solving day-to-day civic bottlenecks....

President Visits Atal Tunnel & Hadimba Temple

On the second day of her three-day visit to Himachal Pradesh, President Droupadi Murmu visited the iconic 9.02-kilometer...

Digital Challans & Green Transit: CM Unveils Major Transport Upgrades

Himachal Pradesh is steering towards a greener and digitally empowered future as CM Sukhu rolled out the innovative...