February 25, 2026

राष्ट्रीय पोषण माह 2023 : महिलाओं और किशोरियों के लिए एनीमिया स्क्रीनिंग

Date:

Share post:

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला में 1 सितंबर से 30 सितंबर, 2023 तक राष्ट्रीय पोषण माह सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर मनाया जाएगा| यह जानकारी आज यहाँ उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने दी | उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का विषय है- सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत है | इस सन्दर्भ में सभी संबंधित विभागों को केन्द्र सरकार के दिशा निर्देश साझा किये जा चुके हैं।

राष्ट्रीय पोषण माह 2023 : महिलाओं और किशोरियों के लिए एनीमिया स्क्रीनिंग

उन्होंने कहा कि इस वर्ष जिला शिमला में जिला स्तर, खण्ड स्तर, पंचायत स्तर, वृत स्तर व आंगनवाड़ी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों जैसे कि स्वस्थ बाल बालिका सपर्धा, पोषण भी पढ़ाई भी, मेरी माटी मेरा देश, मिशन लाईफ के माध्यम से पोषण में सुधार, आयुर्वेदा के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली अपनान व संपूर्ण पोषण सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।


उपायुक्त ने बताया कि जिला शिमला के हर गांव, हर घर तक पोषण अभियान को पहुंचाया जाएगा ताकि पोषण अभियान को एक जन आंदोलन का रूप दिया जा सके और देश को कुपोषण के कुचक्र से बाहर ला कर एक स्वस्थ, सशक्त एवं साक्षर भारत का निर्माण किया जा सके। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त हर माह की 1 और 15 तारीख को सामुदायिक आधारित गतिविधियों का आयोजन ज़िला की सभी 2154 आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जाता है, जिसमें कि बच्चों की वृद्धि निगरानी, सांस्कृतिक गतिविधियों का आदान -प्रदान, संस्कार समारोह का आयोजन व अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जोकि बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं व किशोरियों में हो रही एनीमिया निगरानी के लिए इस माह विभिन्न स्थानों पर खून की जांच की जाएगी।

NCERT Educational Innovations : Artificial Intelligence In Education

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Pensions and Child Schemes Prioritized by CM

Himachal Pradesh Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu has directed that social security pensions for all eligible individuals...

हिमाचल में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू

भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना, के लिए हिमाचल प्रदेश में चार...

Secretary Highlights Capacity Building at MSHIPA

A Shainamol, Secretary of Administrative Reforms, Training and Redressal of Public Grievances, chaired a meeting today to finalize...

RDG Controversy: Congress Calls Out BJP

Himachal Pradesh Congress leaders Chaudhary Chander Kumar (Agriculture Minister) and Rohit Thakur (Education Minister) criticized the Leader of...