February 26, 2026

रोहित ठाकुर ने दी विकास योजनाओं की सौगात

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने जुब्बल प्रवास के दौरान बढ़ाल पंचायत के बौली गाँव में 12 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ाल पंचायत में पिछले ढाई वर्षों में अभूतपूर्व विकास कार्य किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में 7 सड़कों की पासिंग, दोची-बौली-बधावली सड़क के लिए 2.27 करोड़ रुपये और मिहाना खड्ड से विभिन्न गांवों तक सड़कों के निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा 1.55 करोड़ रुपये की लागत से बने सरोट स्कूल भवन को भी जनता को समर्पित किया गया है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल शिक्षा के क्षेत्र में देशभर में अग्रणी बन गया है। ASER रिपोर्ट में हिमाचल देश में पहले स्थान पर है और NAS सर्वे में 21वें से 5वें स्थान पर पहुँचा है। उन्होंने शिक्षकों को इस उपलब्धि का श्रेय देते हुए कहा कि गुणवत्ता सुधार के प्रयास लगातार जारी हैं। जुब्बल में शीघ्र ही एक शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की जाएगी।

शिक्षा मंत्री ने नव युवक मंडल स्टेटा ब्रदर्स बटाड़ द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल इस क्षेत्र का पारंपरिक खेल है और बटाड़ जैसे गाँवों से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल चुके हैं। खेलों के माध्यम से युवा नशे से दूर रहते हैं और अनुशासित जीवन अपनाते हैं। जुब्बल स्थित खेल छात्रावास में वॉलीबॉल के साथ-साथ कबड्डी और बैडमिंटन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

इस मौके पर उन्होंने आयोजन समिति को ₹50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की।इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, हिमफेड निदेशक भीम सिंह झौटा, पूर्व ज़िला परिषद सदस्य मोती लाल सिथता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, युवा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिथता, एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी सहित कई गणमान्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

खेल गतिविधियों को बढ़ावा ही नशे पर असली प्रहार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP Grameen Bank Supports Aapada Rahat Kosh

Chairman of Himachal Pradesh Grameen Bank, Rajinder Singh, today presented a cheque of ₹14.15 lakh to Chief Minister...

कुड्डू टोल की ई-नीलामी 28 फरवरी को

उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एच.पी. टोल्स अधिनियम,...

Today, 25 February, 2026 : National Tourism Day

National Tourism Day – Celebrating India’s Heritage and Travel IndustryObserved on 25 February, National Tourism Day highlights the...

AI in Healthcare: NBEMS Sets Guinness Record

The National Board of Examinations in Medical Sciences (NBEMS), an autonomous body under the Union Health Ministry, has...