रोहड़ू में पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं को गति

Date:

Share post:

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, सिंचाई और सीवरेज सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने 43 पेयजल योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए तत्काल 1 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक भी बेहतर पेयजल और सीवरेज सुविधाएं पहुंचाना है। रोहड़ू शहर के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के विस्तार के लिए करीब 41 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है, जिससे शहर में आधुनिक सीवरेज व्यवस्था विकसित की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत रोहड़ू मंडल की 56 में से 50 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष छह पर कार्य जारी है। इन पर करीब 142 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 11 में से 9 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

बैठक में नमामि गंगे योजना के तहत रोहड़ू, चिड़गांव और हाटकोटी के लिए 41.55 करोड़ रुपये की प्रस्तावित एसटीपी परियोजना समेत विभिन्न जलापूर्ति और सीवरेज विस्तार योजनाओं पर भी चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

A Global Stretch: Yoga Day 2026 Breaks Records

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1998 Rome Statute adopted: On 17 July 1998, the Rome Statute was adopted in Rome, Italy, creating the legal...

Today, 17 July, 2026 : World International Justice Day

World International Justice Day is observed every year on 17 July to promote the importance of justice, human...

भगवान जगन्नाथ जी की पुरी यात्रा

डॉ. कमल के. प्यासा -  मण्डी  वैसे तो सभी पूज्य देवी-देवताओं की अपनी-अपनी शोभा यात्राएं निकलती ही हैं, लेकिन...

नशे पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश में बढ़ते नशे के मामलों को लेकर राज्य सरकार...