सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में दिशा बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा

Date:

Share post:

आज बचत भवन सभागार में दिशा समिति की बैठक का आयोजन लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की त्रैमासिक समीक्षा की गई।

सांसद कश्यप ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) हिमाचल प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण पहल रही है, जिसके तहत राज्य की लगभग 50% सड़कें निर्मित हुई हैं। अब योजना के चौथे चरण में जिला शिमला के लिए 243 नई सड़कों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें चौपाल, ठियोग, जुब्बल, कोटखाई, डोडरा क्वार और रामपुर खंड शामिल हैं।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले सभी टारिंग कार्य पूरे कर लिए जाएं।

बैठक में विद्युत विभाग की आरडीएसएस योजना पर भी चर्चा हुई, जिसके तहत सितंबर तक सभी पारंपरिक मीटरों को स्मार्ट मीटरों से बदलने का लक्ष्य रखा गया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक 14,000 से अधिक घरों को पेयजल से जोड़ा जा चुका है। सांसद ने बजट की कमी को दूर करने के लिए शीघ्र केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिलने का आश्वासन दिया।

कृषि क्षेत्र में भी कई योजनाओं की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 1456 किसानों को सब्सिडी पर बीज वितरित किए गए, वहीं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना से 7700 किसान लाभान्वित हुए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 13087 किसानों की फसलें बीमित की गईं।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बैंकों द्वारा कम स्वीकृति पर सांसद ने नाराजगी जताई और मामलों की गहन जांच कर किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक बलबीर वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

KVIC Drives Entrepreneurship with Massive ₹300 Cr Disbursement

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

TB Mukt Bharat Push Reviewed by Health Minister

Union Health Minister Jagat Prakash Nadda chaired a review meeting of the TB Mukt Bharat Abhiyaan with the...

This Day In History

1867 Canada became a self-governing dominion marking the beginning of its national independence journey Canada Day 1858 British Crown assumed direct...

औदुम्बर: पश्चिमी हिमालय की प्राचीन सभ्यता

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी औदुम्बर जो की एक भारतीय जनजाति थी, की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द उदुम्बर...

आपदा से निपटने के लिए शिमला में एनडीआरएफ तैनात

मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...