सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तनाव और नशे पर रोक

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शैक्षणिक और मानसिक तनाव को कम करने में सांस्कृतिक गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने यह बात फागू-ठियोग छात्र कल्याण संगठन द्वारा गेयटी थिएटर, शिमला में आयोजित “शोभला ठियोग” समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही।

मंत्री ने ठियोग-फागू क्षेत्र से आए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक और अभिभावकों द्वारा पूरे वर्ष बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर जोर देने के कारण छात्र तनाव महसूस करते हैं। ऐसे में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को मनोरंजन और मानसिक राहत प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने और समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने में भी सहायक हैं।

अनिरुद्ध सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें, सकारात्मक सोच अपनाएं और अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने का प्रयास करें। उन्होंने फागू-ठियोग क्षेत्र के युवाओं की एकता बनाए रखने का भी आग्रह किया ताकि विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों में क्षेत्र और आगे बढ़ सके।

कार्यक्रम में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपनी गायकी से मनोरंजन किया, वहीं फागू-ठियोग क्षेत्र के युवा कलाकारों और स्कूल छात्रों ने पहाड़ी नाटियों सहित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यातिथि ने बच्चों और कार्यक्रम आयोजकों को सम्मानित भी किया।

PWD Trials Advanced Methods to Strengthen Roads

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...