संक्रमण पर शून्य सहनशीलता जरूरी: अनिरुद्ध सिंह

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज आईजीएमसी के अटल सभागार में “संक्रमण के प्रति शून्य सहनशीलता“ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम केवल चिकित्सा व्यवस्था की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है। अस्पताल जनित संक्रमण जहां मरीजों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं, वहीं यह स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने संक्रमण के प्रति “शून्य सहनशीलता” नीति को व्यवहार में लाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल जागरूकता फैलाने का माध्यम हैं, बल्कि इसमें व्यावहारिक रणनीतियाँ साझा की जाती हैं जो जमीनी स्तर पर लागू की जा सकती हैं। इस संदर्भ में उन्होंने नर्सों के योगदान को अमूल्य बताते हुए नर्सिंग से जुड़े सभी छात्रों और पेशेवरों को बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध है, खासकर दूरदराज के इलाकों में। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। डॉक्टर और नर्सों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अनुपात सुनिश्चित करने की दिशा में भी ठोस प्रयास हो रहे हैं।

समारोह में उन्होंने नर्सिंग स्कॉलर सोसायटी को ₹1 लाख की सहायता देने की घोषणा की और प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग कॉलेजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिन्होंने समारोह में रंग भर दिया।

इस अवसर पर विधायक विनोद सुल्तानपुरी, चंद्रशेखर, आईजीएमसी शिमला के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव,  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Nurse Recruitment to Favour Covid Frontline Workers: CM

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल के स्वाभिमान की जीत और आत्मनिर्भरता की नई भोर

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भरता...

हिमाचल के अधिकारों की रक्षा और आत्मनिर्भरता का संकल्प

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने...

Lavi Fair Highlights Himalayan Heritage and Self-Reliance

Steeped in nearly 400 years of trading history and cultural resonance, the historic International Lavi Fair opened to...

President Honours Theog Municipal Council for Cleanliness

Himachal Pradesh achieved a proud milestone as Municipal Council Theog secured a spot among the top 20 urban...