सैप्लिंग्स प्ले स्कूल में बच्चों की नाटी ने बटोरी वाहवाही: वार्षिक समारोह 2024

Date:

Share post:

शिमला के सैप्लिंग्स प्ले स्कूल का वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका मन मोह लिया। इस विशेष अवसर पर संजय सूद, जो हिमाचल प्रदेश के इनफार्मेशन अफसर हैं, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उन्होंने स्कूल में दी जा रही सुविधाओं और बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाट्य रूपांतरण और नृत्य प्रदर्शन थे, जिसमें “नाटी” नृत्य ने खूब वाहवाही लूटी।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ सरस्वती की वंदना से हुई, जिसके बाद बच्चों ने मंत्रोच्चारण और नृत्य के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्हें बच्चों ने सैप्लिंग्स शब्द का अर्थ एक कविता और नाटक के रूप में प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

मुख्य अतिथि संजय सूद ने बच्चों की अनुशासित प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने स्कूल द्वारा बच्चों को दिए जा रहे संस्कार और उनके उज्जवल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

समारोह के अंत में पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें ईशानवी को “Pride of Seplings”, विवान को “Best Tiffin with Nutritious Food”, और सानवी को “Award for Regularity & Punctuality” के पुरस्कार से नवाजा गया। इस समारोह ने एक बार फिर से सैप्लिंग्स प्ले स्कूल की समर्पित शिक्षा और संस्कारों को प्रदर्शित किया

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1493 : Pope Alexander VI issued the papal bull Inter Caetera dividing newly discovered lands between Spain and...

Today, 4 May, 2026 : International Firefighters’ Day

International Firefighters’ Day is observed every year on 4 May to honor and appreciate the bravery, dedication, and...

Govt Plans Grand Global Yoga Outreach for 2026

The Ministry of Ayush has initiated preparations for the International Day of Yoga (IDY) 2026 by convening a...

Nationwide Push for Safer Healthcare Facilities

The Union Ministry of Health and Family Welfare has launched Fire Safety Week from May 4 to 10,...