सतलुज का बढ़ता जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Date:

Share post:

मानसून के चलते सतलुज नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए आज सुन्नी उपमंडल कार्यालय में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में एक आपदा प्रबंधन बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जानकारी दी गई कि जलस्तर बढ़ने से सुन्नी क्षेत्र के तीन वार्डों के साथ-साथ आईटीआई, गौ-सदन और मोक्षधाम जैसे महत्वपूर्ण संस्थान खतरे की जद में आ सकते हैं। संबंधित संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि जल स्तर बढ़ने की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए, ताकि समय रहते सुरक्षा उपाय किए जा सकें।

एसडीएम ने यह भी बताया कि मंडी को शिमला से जोड़ने वाले जशी, भराड़ा और मगाण के झूला पुलों पर भी खतरे की संभावना बढ़ जाती है। इस संबंध में एसजेवीएन को वैकल्पिक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

एनटीपीसी और एसजेवीएन को अपने बांधों और जलाशयों के जलस्तर की नियमित निगरानी करने और आवश्यकतानुसार जल प्रवाह को संतुलित रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति न उत्पन्न हो।

जल शक्ति विभाग को निर्देशित किया गया है कि नदी के किनारे स्थित जलापूर्ति योजनाओं की विशेष निगरानी करें, जिससे बरसात के दौरान स्वच्छ पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।

एसडीएम ने सभी विभागों को समन्वय बनाए रखने, सूचनाओं की तत्काल रिपोर्टिंग करने और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में एनटीपीसी, एसजेवीएन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, पुलिस, आईटीआई सुन्नी के प्रधानाचार्य, प्रभावित ग्राम पंचायतों एवं वार्ड प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

CM Launches E-Scooters for Doorstep Care of HIV & TB Patients

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day In History

1937 The catastrophic Hindenburg airship disaster takes place in New Jersey, USA, when the German zeppelin bursts into flames...

गर्माइश प्यार की (लघुकथा) – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ अंजस जैसे ही कार्यालय से लौट कर घर में दाखिल हुआ उसकी नव नवेली पत्नी...

हिमाचल निकाय चुनाव: नामांकन प्रक्रिया संपन्न

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने 51 शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया में एक और महत्वपूर्ण...

DIC Revamp Drive Gains Momentum in Himachal

A focused workshop on the revamping of District Industries Centres (DICs) was successfully organised on May 6, 2026,...