चायल मेले में महकी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खुशबू

Date:

Share post:

शिमला: तीन दिवसीय चायल मेले के दौरान जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खुशबू महक उठी। रविवार यानी 9 जून से 11 जून तक चलने वाले इस मेले में कोटी रेंज के तहत जाइका के कई स्वयं सहायता समूहों ने स्टॉल लगाए। आचार, जूस, चटनी, जैम, शहद और बैग समेत अन्य उत्पाद खरीदने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सशक्त महिला स्वयं सहायता समूह कोट और दुर्गा स्वयं सहायता समूह डवारों द्वारा निर्मित उत्पादों के दाम बाजार से कम और उत्पाद पूरी तरह से ऑग्रेनिक हैं। इसे देखते हुए मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे लोगों की निगाहें जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल पर पड़ रही हैं और अच्छी-खासी बिक्री भी होने लगी है। जाइका के मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने मेहनकश स्वयं सहायता समूहों के सभी सदस्यों की सराहना की। मेले के अवसर पर एसएमएस योशा सोलंकी, मशोबरा फोरेस्ट रेंज की एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर पूजा और तारादेवी फोरेस्ट रेंज की कॉ-ऑर्डिनेटर प्रतिभा शर्मा मौजूद रहीं। 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल के स्कूली मैदानों में पहली बार गूँजेगा रग्बी का रोमांच

हिमाचल प्रदेश के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, जहाँ प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग...

IIAS Shimla Marks 60 Years with Digital Manuscript Portal & Art Expo

Commemorating six decades of elite scholarship and intellectual discourse, the prestigious Indian Institute of Advanced Study (IIAS), Rashtrapati...

Governor Urges Youth to Walk the Path of Duty and Sacrifice

Bringing the timeless epic of the Ramayana to life, school students from across the country delivered a spellbinding...

कारगिल शहीद नरेश कुमार की स्मृति में घराटनाला में सांस्कृतिक मेले का समापन

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश की पुरातन संस्कृति, देव...