March 20, 2026

शेमरोक रोजेस स्कूल में बच्चों ने मनाई दीपावली

Date:

Share post:

शेमरोक रोजेस स्कूल कच्ची घाटी ने स्कूल परिसर में दीपावली बड़े धूमधाम के साथ मनाई स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने कहा, दीपावली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है जिसे सभी धर्मों के लोग बहुत ही धूमधाम से मिलजुल कर मनाते हैं। दीपावली का त्यौहार भगवान राम के वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान श्री राम के घर वापस लौटने की खुशी में अयोध्या वासियों ने पूरी अयोध्या नगरी को दीपक जला कर स्वागत किया था। दिवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। तभी से हर साल इस दिन को बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

दिवाली के त्यौहार को प्रकाश का महोत्सव भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि दिवाली का पर्व हर साल अक्टूबर व नवंबर कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली से कुछ दिन पहले ही सभी लोग अपने घरों में साफ-सफाई, रंग, रोगन आदि करना शुरू कर देते हैं। सभी लोग दिवाली के दिन अपने कार्यालय, घर में सजावट करते हैं। इस दिन सभी दफ्तर स्कूल आदि की छुट्टी होती है। स्कूलों में दिवाली के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। वही शेमरोक रोजेस स्कूल में बच्चों ने दिवाली बड़े धूमधाम के साथ मनाई। वही बच्चों ने फुलझड़ी ,अनार ,बम, पटाखे, फोड़े व सभी बच्चों ने मिठाइयां बांटी तथा प्रीति चुट्टानी ने कहा कि हमें अधिक पटाखे नहीं फोड़ने हैं ताकि पर्यावरण प्रदूषित ना हो।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

MLAs Slam Opposition Allegations as Baseless

MLAs Suresh Kumar and Captain Ranjit Singh strongly rejected the accusations made by former Sujanpur MLA Rajender Rana...

नशे पर सदन में हंगामा, भाजपा का वॉकआउट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को नशे के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला।...

JUIT: 25 Years of Education and Innovation

Jaypee University of Information Technology (JUIT), Waknaghat, marked 25 years of excellence by hosting a press meet at...

पंचायती राज मतदाता सूचियों का पुनः निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि सचिव, निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश के...