शिक्षा और खेल क्षेत्र में हिमाचल की बड़ी छलांग, तीसरे पायदान पर पहुंचा प्रदेश

Date:

Share post:

जुब्बल उपमंडल के सुरचली क्षेत्र के ढाडी गांव में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित ‘विकेश पनाटू मेमोरियल’ वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने का कड़ा संदेश दिया। बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में जब युवा पीढ़ी भटकाव और नशे के जाल में फंस रही है, तब इस तरह के खेल आयोजन मील का पत्थर साबित होते हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से युवाओं को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें असामाजिक गतिविधियों से भी दूर रखते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि वॉलीबाल पहाड़ों का बेहद लोकप्रिय खेल है और शिमला जिले ने देश-विदेश को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं।

क्षेत्रीय विकास और अपनी पारिवारिक जड़ों का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सुरचली क्षेत्र से उनका अटूट नाता है। इलाके में विकास की गति को तेज करते हुए सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है, जबकि 4 करोड़ रुपये खर्च कर 15 नई सड़कें बनाई गई हैं और 11 सड़कों को पक्का किया गया है। इसके अलावा, 1.83 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे भोलाड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कार्य 31 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। पब्बर नदी पर चामशू में 5.55 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा विशाल पुल जुब्बल के साथ-साथ रोहडू क्षेत्र के लोगों के लिए भी वरदान साबित होगा। पिछले चार वर्षों में अकेले सुरचली-खनाशनी क्षेत्र में 35 नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी छलांग का जिक्र करते हुए रोहित ठाकुर ने बताया कि सरकार के ठोस प्रयासों से राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) और परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) दोनों में हिमाचल प्रदेश ने 18वें-21वें पायदान से छलांग लगाकर देश में सीधे तीसरा स्थान हासिल किया है। 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ हिमाचल गोवा के बाद देश का दूसरा पूर्ण साक्षर राज्य बन चुका है। उन्होंने घोषणा की कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार अब तक लगभग 10,000 पद भर चुकी है और 5,000 नए पद भरने की प्रक्रिया पाइपलाइन में है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को प्रोत्साहनस्वरूप 50,000 रुपये देने की घोषणा की। इससे पहले, शिक्षा मंत्री ने हाटकोटी पहुंचकर मां हाटेश्वरी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

विकास ठप और कानून व्यवस्था बदहाल, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक प्रहार करते हुए...

Governor Gupta Opens Kullu Dussehra Emphasizing Tradition and Unity

The historic Dhalpur Ground in Kullu transformed into a vibrant sea of faith and color today as Governor...

Shimla Remembers Bravehearts with Solemn Parades and Tributes

Shimla’s Police Ground in Bharari echoed with solemn reverence today as the Himachal Pradesh Police observed Police Commemoration...

Himachal Government Prioritizes Rights of Visually Impaired

Health and Social Justice Minister Dr. (Col.) Dhani Ram Shandil held a crucial meeting with representatives from the...