April 27, 2026

शिमला ग्रीष्मोत्सव: उपमुख्यमंत्री के साथ हास्य कवि सम्मेलन का आनंद

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2025 की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा, आर्मी कमांडर देवेंद्र शर्मा, स्थानीय पार्षदगण सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

उपायुक्त एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने उपमुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का सम्मान किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने हास्य कवि सम्मेलन में भाग ले रहे कवियों को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा हास्य कवि सम्मेलन, जिसमें सुरेंद्र शर्मा, अरुण जैमिनी, चिराग जैन, शंभु चौधरी, वेद प्रकाश और डॉ. सीता सागर ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हँसाया और मनोरंजन किया।

इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों—जैसे कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली, मशोबरा, मोनाल पब्लिक स्कूल संजौली तथा क्रिसेंट स्कूल टुटू—के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया।

पहाड़ी गायकों में नीरज शर्मा, पार्थ सिरटा, अंजली शर्मा, ऋषभ सल्होत्रा, शालू धीमान, तनुजा चौहान, नरेश भारद्वाज और दीपक चौहान ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ग्रीष्मोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। इस शाम में हेमंत शर्मा, गीता भारद्वाज और हनी नेगी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगे।

सांस्कृतिक रंग में रंगा ग्रीष्मोत्सव का दूसरा दिन

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Today, 27 April, 2026 : World Design Day

World Design Day is observed every year on 27 April to highlight the importance of design in shaping...

शिमला में आपदा जोखिम घटाने की दिशा में बड़ा कदम

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) शिमला के तहत राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि (SDMF) समिति ने जिले में चल...

शिमला को मिलेगी हाइड्रोलिक पार्किंग की सौगात

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की कि शिमला शहर में जल्द ही हाइड्रोलिक...

Dharech Turns Green with New Solar Power Plant

Sukhvinder Singh Sukhu, Chief Minister of Himachal Pradesh, inaugurated a 500 KW solar power plant in Dharech Gram...