शिमला के रिज मैदान पर मनी इंदिरा गांधी की जयंती, गूंजे देशभक्ति गीत

Date:

Share post:

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘लौह महिला’ के रूप में विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने कहा कि इंदिरा गांधी ऐसी महान और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली नेता थीं, जिन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐतिहासिक व दूरगामी निर्णय लेकर देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा दी। राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखने की उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही पूरी दुनिया उन्हें आज भी ‘लौह महिला’ के रूप में याद करती है।

खाची ने इंदिरा गांधी के क्रांतिकारी कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण देश के आर्थिक इतिहास का एक मील का पत्थर था। उनका मानना था कि जब तक देश का किसान और ग्रामीण क्षेत्र आर्थिक रूप से सशक्त नहीं होगा, तब तक भारत वास्तविक प्रगति नहीं कर सकता। इस फैसले से पहले बैंकिंग व्यवस्था पर बड़े पूंजीपतियों का अधिक प्रभाव था, लेकिन राष्ट्रीयकरण के माध्यम से बैंकिंग सुविधाओं का लाभ सीधे गांवों, किसानों और बागवानों तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि समाज में व्याप्त आर्थिक और सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए इंदिरा गांधी ने पूर्व राजे-महाराजाओं को प्राप्त विशेषाधिकारों और प्रिवी पर्स की व्यवस्था को समाप्त करने जैसा ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सत्ता और विशेषाधिकारों के केंद्रीकरण को खत्म कर आम नागरिक को अधिक समानता और अधिकार प्रदान करना था।

केहर सिंह खाची ने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बावजूद इंदिरा गांधी ने व्यक्तिगत और राजनीतिक हितों से ऊपर उठकर हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा को सर्वोपरि रखा। भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित उनका यह समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर पूर्व प्रधानमंत्री को स्वरांजलि अर्पित की।

CM Sukhu Pays Tribute to Indira Gandhi, Inspires Students in Dharamshala

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Shimla Administration Plans Joint Response to Rising Bear Attacks

Rising bear encounters across rural Shimla have prompted the district administration to move on a coordinated action plan...

Tanda Medical College Gets 3 Tesla MRI Amid Zero Wait Time Push

Dr. Rajendra Prasad Government Medical College at Tanda in Kangra district received a major diagnostic boost today as...

Tourism Ties and Hill Sustainability in Focus at Shimla Winter Travel Exhibition

Governor Kavinder Gupta inaugurated the Winter Travel Exhibition hosted by Travel and Tourism Bazaar, Kolkata, at Shimla’s historic...

Healthcare Boost in Kangra as Chief Minister Opens Shahpur Civil Hospital Wing

CM Sukhu inaugurated the newly built Rs. 11.50 crore wing of the 100-bedded Civil Hospital in Shahpur, Kangra...