त्रिवेणी चित्रकला प्रदर्शनी का आगाज, कृतियों को मिली सराहना

Date:

Share post:

गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में गुरुवार को तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी ‘त्रिवेणी’ का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और चंडीगढ़ से आए तीन कलाकारों—राखी उन्नी सिंह, शिल्पी सिंह पटेल तथा के.आर. कोहली—की कृतियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता को सराहा।

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि इन चित्रकलाओं में प्रकृति की सुंदरता, जीवन के संघर्ष, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से उकेरा गया है। उन्होंने बताया कि फूलों के चित्र जहां सकारात्मक जीवन-दृष्टि का संदेश देते हैं, वहीं समुद्री जहाज और नाव के माध्यम से चुनौतियों व संघर्षों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

अनुपम कश्यप ने कहा कि कलाकार के.आर. कोहली द्वारा पारंपरिक खेलों को कैनवास पर उतारना सराहनीय कदम है, जो नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों से स्थानीय लोगों को बाहर के कलाकारों की सोच और अनुभवों को करीब से जानने का अवसर मिलता है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित कलाकृतियां बिक्री के लिए भी उपलब्ध हैं, जिससे कला प्रेमी इन्हें अपने संग्रह का हिस्सा बनाकर कलाकारों को प्रोत्साहित कर सकते हैं। उन्होंने शिमलावासियों से अपील की कि वे अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचें और कलाकारों से संवाद कर उनकी कला के पीछे छिपे भावों को समझें। यह तीन दिवसीय प्रदर्शनी गेयटी थिएटर के टैवर्न हॉल में जारी रहेगी।

शिमला के रिज मैदान पर मनी इंदिरा गांधी की जयंती, गूंजे देशभक्ति गीत

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल की अंडर-18 महिला वॉलीबॉल टीम के ट्रायल 21 नवंबर से

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2026 में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली अंडर-18 महिला वॉलीबॉल टीम के गठन की...

लंबित योजनाओं की समीक्षा, दो साल के उत्कृष्ट कार्यों की रिपोर्ट तलब

जिला शिमला में केंद्र और प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने...

शिमला के रिज मैदान पर मनी इंदिरा गांधी की जयंती, गूंजे देशभक्ति गीत

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं 'लौह महिला' के रूप में विख्यात स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर...

CM Sukhu Pays Tribute to Indira Gandhi, Inspires Students in Dharamshala

Himachal Pradesh CM Sukhu paid floral tributes to former Prime Minister Indira Gandhi on her birth anniversary in...