शिमला में जूडो महाकुंभ: 38वीं राज्य स्तरीय कैडेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Date:

Share post:

इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में आज 38वीं राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आगाज हो गया। दो दिनों तक चलने वाली इस राज्य स्तरीय स्पर्धा का आधिकारिक शुभारंभ मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने किया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों से विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 250 युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

समारोह को संबोधित करते हुए नरेश चौहान ने कहा कि खेल युवाओं के समग्र विकास और व्यक्तित्व निर्माण का आधार हैं। खेल गतिविधियों से खिलाड़ियों में अनुशासन, नेतृत्व गुण, आत्मविश्वास और टीम वर्क की भावना मजबूत होती है। उन्होंने प्रतिभागियों को जीत-हार की चिंता किए बिना उत्कृष्ट खेल भावना और पूरी लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश सरकार की खेल नीतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को बेहतर खेल ढांचा, आधुनिक संसाधन और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज हिमाचल के प्रतिभावान खिलाड़ी हर स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

CM Sukhu Extends ₹5.78 Crore Support to Construction Workforce

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Sardar Patel at 151: Governor Calls for Unity and Nation-Building

On the 151st birth anniversary of Sardar Vallabhbhai Patel, Governor Kavinder Gupta paid glowing tributes to the legendary...

विकास कार्यों को गति देने रामपुर पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

रामपुर के चहुंमुखी विकास और युवा शक्ति को खेलकूद के जरिए सही दिशा देने का संकल्प लेते हुए,...

Governor Hails Central Schemes for Transforming Healthcare Access

Attending the 38th annual conference of the North Zone Ophthalmological Society (NZOS) at Palampur, Governor Kavinder Gupta highlighted...

राष्ट्रीय संकल्प दिवस की तैयारियों में जुटा शिमला प्रशासन

राष्ट्रीय संकल्प दिवस (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि) और राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती)...