शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

Date:

Share post:

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में एक विशेष जागरूकता एवं आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम रेलवे बोर्ड बिल्डिंग स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा।

आयकर विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) समय पर और सही तरीके से दाखिल करने को लेकर करदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में सही ITR फॉर्म का चयन, उपयुक्त टैक्स व्यवस्था चुनना, रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि, विभिन्न स्रोतों से आय की जानकारी देना, ई-फाइलिंग व ई-वेरिफिकेशन प्रक्रिया, आयकर कानूनों में हुए नए बदलाव और देरी या गलत रिटर्न दाखिल करने के परिणामों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रतिभागियों के सवालों के लिए प्रश्न-उत्तर सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयकर विभाग शिमला रेंज के संयुक्त आयुक्त केशव किशोर आनंद करेंगे, जबकि तकनीकी सत्र का संचालन शिमला सर्किल की उपायुक्त आयकर डॉ. शिखा शर्मा बतौर रिसोर्स अधिकारी करेंगी।

विभाग ने वेतनभोगी कर्मचारी, पेंशनर्स, व्यवसायी, एमएसएमई, पेशेवर, स्टार्टअप, होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग, शिक्षण संस्थान, चैरिटेबल संस्थाएं, महिला उद्यमी और पहली बार रिटर्न दाखिल करने वाले करदाताओं सहित सभी हितधारकों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम में भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...