शिमला में 9 केंद्रों पर NEET शांतिपूर्ण सम्पन्न

Date:

Share post:

शिमला में NEET परीक्षा का आयोजन आज 9 केंद्रों पर सफलतापूर्वक किया गया। कुल 3738 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3627 ने परीक्षा दी, जबकि 111 अनुपस्थित रहे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और किसी प्रकार की अनियमितता की सूचना नहीं मिली।

परीक्षा केंद्रों में राजकीय महाविद्यालय संजौली स्थित उत्कृष्टता केंद्र (सीओई), राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) लालपानी, राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स, राजकीय कन्या महाविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय मॉडल स्कूल समरहिल, एचपीयू विधि विभाग समरहिल, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान कोटशेरा तथा विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) शामिल रहे। प्रशासन ने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए गए थे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सकी।

“द लास्ट ड्रॉप”: हिमालयी जल यात्रा का सशक्त संदेश

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल की विरासत: प्राचीन बैल-घोड़ा सिक्के

डॉ. कमल के. प्यासा  - मण्डी बैल व घोड़े वाले सिक्के, जो कि हिन्दू शाही सिक्कों के नाम से...

A Strand of Hair – Short Story

Uma Sharma, Gurugram In a quaint village at the hillside lived Suraiya. She lived with her husband, Ramlal and...

प्रभु कभी नहीं मरते’ का लोकार्पण – साहित्यकारों ने बताया संवेदनाओं का सशक्त दस्तावेज

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर रविवार को साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं के अद्भुत संगम का साक्षी बना। 'स्मृतियों का संसार:...

ग्रामीण विकास में पशु चिकित्सकों की अहम भूमिका

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों की भूमिका अन्य चिकित्सकों की तुलना...