April 10, 2026

शिमला में आईएएस प्रोबेशनर्स का स्टडी टूर

Date:

Share post:

शिमला में विंटर स्टडी टूर पर आए 2025 बैच के प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों ने उपायुक्त अनुपम कश्यप से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रोबेशनर अधिकारियों ने भी उपायुक्त को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

उल्लेखनीय है कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी से 12 प्रोबेशनर आईएएस अधिकारियों का दल 17 से 22 मार्च 2026 तक शिमला के विंटर स्टडी टूर पर है। इस दौरान वे विभिन्न प्रमुख संस्थानों का दौरा कर प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी ले रहे हैं।

दौरे में भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान, केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू सहित कई संस्थान शामिल हैं।

उपायुक्त ने अधिकारियों को मशोबरा स्थित बाल देखभाल संस्थान का दौरा कर राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत निराश्रित बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का दर्जा देकर उनकी शिक्षा, आवास और देखभाल का पूरा खर्च सरकार वहन कर रही है।

इसके अलावा, उपायुक्त ने अधिकारियों को 21 मार्च 2026 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले बजट सत्र में भाग लेने का भी सुझाव दिया।

उपायुक्त ने कहा कि यह विंटर स्टडी टूर प्रोबेशनर अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को समझने और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील बनने में सहायक होगा।

इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र बिमटा भी उपस्थित रहे, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा इस दल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य : उपायुक्त

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1865 End of the American Civil War: General Robert E. Lee surrendered to Ulysses S. Grant at Appomattox Court...

Heat-Sensitive Nanomaterials for Electronics

Researchers have achieved a major breakthrough in guiding small organic molecules to form advanced, functional nanomaterials, opening pathways...

Holistic Learning through Indian Knowledge Systems

The Department of Higher Education organized an interactive session on Indian Knowledge Systems (IKS) as part of Mission...

Ayush Ministry Highlights Eco-Friendly Healthcare

The Ministry of Ayush will celebrate World Homoeopathy Day 2026 on April 10 at Vigyan Bhawan, Delhi, with...