डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति और मातृवन्दना संस्थान, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में सोनू बंगला, शोघी के निकट एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पर्यावरणीय पहल में कुल 43 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपित किए।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय कुमार सूद की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के उपरांत जिला शिमला पर्यावरण सह प्रमुख प्यारचंद जी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, “वृक्ष केवल धरती की शोभा नहीं, बल्कि जीवन के आधार हैं। वर्तमान पर्यावरण असंतुलन प्राकृतिक आपदाओं का प्रमुख कारण है, जिसे सुधारने हेतु समाज के हर वर्ग को इस प्रकार के अभियानों में सहभागी बनना चाहिए।”
उन्होंने यह भी बताया कि समिति एवं संस्थान हर वर्ष सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं और पर्यावरण संरक्षण हेतु समर्पित हैं।
इस आयोजन में गणेश दत्त, डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के सचिव नवीन चौहान, सहसचिव कर्म सिंह, कोषाध्यक्ष मुकुल सूद, मातृवन्दना पत्रिका प्रमुख डॉ. राजेश शर्मा, संस्थान के सचिव उमेश मोदगिल, कोषाध्यक्ष लेखराज, शिमला विभाग प्रमुख कुलदीप कुमार शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।



