Shimla News: रेडक्राॅस की ओर से छात्राओं को स्वछता किट वितरण – RKMV

Date:

Share post:

रेडक्राॅस समाजसेवी संस्था है, जो निरंतर सामाजिक हित के कार्य करती  है तथा दीन दुखियों व जरूरतमंदो की सेवा में सक्रियता से कार्य कर रही है। राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्ष डाॅ. साधना ठाकुर ने आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार में रेडक्राॅस की ओर से छात्राओं को स्वछता किट वितरण के उपरांत अपने संबोधन में ये विचार व्यक्त किये।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान से रेडक्राॅस जो स्वछता कीटें वितरित कर रहा है, उसका मुख्य उद्वेश्य स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि स्कूल का स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वस्थ्य और शिक्षा की निरंतरता में एक बड़ी भूमिका निभाता है। उन्होनें बताया कि स्वछता किट के माध्यम से बच्चों को स्वच्छ व्यव्हार अपनाने में मदद मिल सकती है और बच्चे अपने घर और समुदाय में स्वछता व्यवहारों को प्रोत्साहित कर सकते है।उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे काम है जिन्हें करके हम खुद को भी स्वस्थ रख सकते हैं जैसे नियमित रूप से हाथ साफ करना, मास्क का सही इस्तेमाल करना, खांसते समय मुंह पर कपड़ा रखना इत्यादि।

उन्होंने बताया कि यद्यपि कोरोना की वैक्सीन आ चुकी है फिर भी हमें इसके प्रति सावधानी और सतर्कता बरतने की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं को रेडक्राॅस के कार्यों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि युद्ध में असहाय लोगों की मदद के लिए आरम्भ रेडक्राॅस आज विश्वभर में जरूरतमंद और आपदाओं के समय में लोगों की सेवा में तत्पर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए परस्पर सहयोग की आवश्यकता है ताकि जरूरतमंद लोगों की सेवा व सहायता रेडक्राॅस के माध्यम से की जा सके।

उन्होंने युवाओं व समाज के प्रत्येक वर्ग से सहभागिता और सहयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि बच्चों को सशक्त बनाना होगा, जिसके लिए अध्यापक और अभिभावक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है। उन्होंने बताया कि बच्चों का यदि सही मार्गदर्शन हो तो भावी समाज और देश की नींव और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के दौरान महापौर शिमला नगर निगम सत्या कौंडल, सचिव राज्य रेडक्राॅस पी.एस.राणा, सदस्य राज्य रेडक्राॅस रजनी खाची, अनुरिता सक्सैना, जिला परिषद पूर्व सदस्य नीलम सरईक, प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

1 COMMENT

  1. रेडक्राॅस की ओर से छात्राओं को स्वछता किट वितरण की हार्दिक बधाई !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

लवी मेले के मंच पर रंग जमाएंगे हिमाचल के नए और उभरते कलाकार

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 5 से 7 नवंबर तक पीजी कॉलेज रामपुर के...

Major Infrastructure Expansion in Churah with ₹60 Crore New Projects

CM Sukhu rolled out a major infrastructure boost for the Churah assembly constituency in Chamba district, dedicating and...

Empowering Divyangjan Through Sports and Local Innovation

Former J&K Deputy Chief Minister and senior leader Kavinder Gupta emphasized that persons with disabilities deserve dignity, equal...

State Mandates Aadhaar Account Linking for Social Security Pensions

Beneficiaries under the National Social Security Pension Scheme are currently receiving their payments via online transfers to their...