February 18, 2026

शिमला तैयार: क्रिसमस व नववर्ष पर कानून-व्यवस्था मजबूत

Date:

Share post:

विंटर कार्निवाल शिमला–2025, क्रिसमस तथा नववर्ष की पूर्व संध्या के दौरान राजधानी शिमला में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष प्लान लागू किया है। यह प्लान 24 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मंगलवार को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी करते हुए बताया कि त्योहारों के दौरान शिमला में पर्यटकों और स्थानीय लोगों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिसके मद्देनज़र यह विशेष व्यवस्था की गई है। योजना के तहत शिमला शहर को पांच सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों का ओवरऑल चार्ज एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा के पास रहेगा, जबकि प्रत्येक सेक्टर में एक-एक प्रशासनिक अधिकारी को इंचार्ज नियुक्त किया गया है।

हर सेक्टर में संबंधित अधिकारी के साथ पुलिस विभाग की टीम भी तैनात रहेगी, जिसकी तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही सुनिश्चित की जा चुकी है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों को बेहतर कानून-व्यवस्था उपलब्ध करवाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। शिमला के सभी प्रमुख एंट्री प्वाइंट्स पर एम्बुलेंस की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिला दण्डाधिकारी ने आम जनता और शिमला आने वाले पर्यटकों से प्रशासन द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक से बचने तथा शराब के नशे में वाहन न चलाने का आग्रह किया है।

सेक्टरवार तैनाती इस प्रकार रहेगी :

  • सेक्टर-I: शोघी एवं आसपास का क्षेत्र, जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शिमला शहरी भीष्म सिंह कंवर को सौंपी गई है।

  • सेक्टर-II: मॉल रोड, रिज मैदान, स्कैंडल पॉइंट, चर्च, लक्कड़ बाजार, रीगल सिनेमा, लिफ्ट, सीटीओ, ऑकलैंड, आईजीएमसी, रेडिसन होटल, झांसी पार्क, शेर-ए-पंजाब और लोअर बाजार क्षेत्र। इस सेक्टर का जिम्मा एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा को दिया गया है, जिनके साथ तहसीलदार शहरी नारायण सिंह वर्मा भी तैनात रहेंगे।

  • सेक्टर-III: पुलिस स्टेशन ईस्ट और न्यू शिमला क्षेत्र, जिसकी जिम्मेदारी तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता को दी गई है।

  • सेक्टर-IV: फन वर्ल्ड, गलू, लम्बीधार, फागू, संजौली, ढली, कुफरी, मशोबरा, छराबड़ा, चीनी बंगला एवं आसपास का क्षेत्र। इस सेक्टर का प्रभार एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा को सौंपा गया है।

  • सेक्टर-V: सभी ट्रैफिक प्वाइंट्स, 103 टनल, आईएसबीटी टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर, चक्कर आदि क्षेत्र। इसकी जिम्मेदारी नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण चांद राम को दी गई है।

शिक्षा मंत्री ने कोटखाई को दी विकास की नई दिशा

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day in History

1600 Italian thinker Giordano Bruno was put to death in Rome after being convicted of heresy. 1863 The humanitarian body now...

Today, 17 February, 2026 : World Human Spirit Day

A day dedicated to recognizing the resilience, optimism, and enduring strength within every individual. It highlights the ability...

State Upgrades Govt Schools to CBSE Framework

To promote equity, accessibility, and high-quality education while establishing uniform national standards, the State Government has launched a...

NHAI’s Eco-Drive: Bee Corridors Along Highways

The National Highways Authority of India (NHAI) is set to introduce a pioneering initiative to create dedicated “Bee...